{"_id":"63680a8e0a64d6288a7d1f8b","slug":"weather-patterns-will-change-soon-clouds-will-prevail-for-a-week-ambala-news-knl126666878","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह और शाम को ठंडक आने के बाद दिन के मौसम में भी बदलाव आने लगा है। अब दिन के समय आसमान में बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, जिससे दिन के समय ठंडक महसूस होगी। वहीं अभी एक सप्ताह तक बारिश होने का कोई भी अंदेशा नहीं है।
आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 18.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है मगर फिर भी मौसम में ठंडक होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और अधिक गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 12 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे ठंडक बढ़ेगी।
मौसम में बदलाव आते ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। पूरी बाजू की टी-शर्ट, जैकेट, स्वेटर आदि की जमकर खरीदारी हो रही है। सर्दी के सीजन का मौका भुनाने के लिए दुकानदार तरह-तरह की वैरायटी उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग दे रहा सतर्क रहने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग बदलते मौसम के साथ सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे मौसम में बीमार होने की अधिक संभावना होती है। बदलते मौसम में लोगों द्वारा अधिक लापरवाही बरती जाती है। इस कारण खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं सामने आती हैं। वहीं ऐसी ही स्थिति अस्पताल में भी देखी जा रही है। जहां मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है, ताकि ठंड न लगे और व्यक्ति स्वस्थ रहे।