फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   We built roads worth Rs 250 crore, but the CM couldn't even get roads worth Rs 50 crore constructed in his constituency: Dushyant

हमने 250 करोड़ से सड़कें बनवाईं, सीएम अपने हलके में 50 करोड़ की भी न बनवा सके : दुष्यंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
We built roads worth Rs 250 crore, but the CM couldn't even get roads worth Rs 50 crore constructed in his constituency: Dushyant
नारायणगढ़ स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को संबो​धित करते पूर्व डिप
नारायणगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के स्थापना दिवस पर जुलाना में आयोजित रैली की सफलता के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नारायणगढ़ स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जुलाना रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जिस जोश और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाया, अब उससे भी अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

दुष्यंत ने यहां सीएम नायब सिंह सैनी पर तंज कसा। उन्होंने लोगों से कहा कि जब वे गठबंधन सरकार में थे, तब उन्होंने नारायणगढ़–कालाआम्ब रोड को स्वीकृति दिलाई थी, जिसका लाभ आज क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। उस दौरान नारायणगढ़ क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं नारायणगढ़ से हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की सड़कें भी नहीं बन पाई हैं। दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर जेजेपी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायणगढ़ हलका प्रधान नायब गुर्जर ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनदीप बोपाराय ने कहा कि नारायणगढ़ की जनता पिछले 30 वर्षों से रामकिशन के परिवार को विधायक बनाती आ रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में एक नई अनाज मंडी तक नहीं बन पाई। मौके पर प्रोफेसर रणधीर सिंह, किरण पुनिया, महिला प्रधान सरबजीत कौर, अनिल जंधेड़ी, संदीप राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed