फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging on the main road of Ugala, shopkeepers and common people are troubled

Ambala News: उगाला की मुख्य सड़क पर जलभराव, दुकानदार व आमजन परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the main road of Ugala, shopkeepers and common people are troubled
बराड़ा-शाहबाद मार्ग स्थित उगाला गांव की मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
बराड़ा। बराड़ा-शाहबाद मार्ग स्थित उगाला गांव की मुख्य सड़क पर बारिश से जलभराव होने पर दुकानदार और आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। उगाला मुख्य चौक से बराड़ा गांव की ओर जाने वाली इस सड़क पर स्कूल और मुख्य बाजार है। दुकानदार बृजेश शर्मा, सुनील दत्त जैन, नेत्रपाल राणा, मुकेश शर्मा, सतपाल सिंह ने बताया कि उगाला गांव ही नहीं बल्कि सोहाता, सुभरी समेत कई गांवों के लोग रोजाना यहीं से होकर गुजरते हैं। हर वर्ष बारिश में इस रोड का बुरा हाल हो जाता है। पानी के कारण यह सड़क भी टूटी पड़ी है। जिससे वाहन चालक जब पानी में से गुजरते हैं तो उन्हें गिरने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पैदल निकलने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि पानी जमा होने के कारण उनकी दुकानदारी भी प्रभावित होती है। वहीं, स्कूल में छोटे बच्चे इसी पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि वह इस बारे में कई बार मांग कर चुके हैं कि इस सड़क को ऊपर उठाकर बनाया जाए, लेकिन अभी तक उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



विभाग को इस बारे में कहा गया था, यहां से उन्हें पता चला की अनुमानित लागत तैयार की गई है और जल्द ही निविदा लगाकर सड़क पर काम शुरु करवा दिया जाएगा। -शेर सिंह राणा, सरपंच प्रतिनिधि उगाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed