फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging increases the risk of dengue

Ambala News: जलभराव ने बढ़ाया डेंगू का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging increases the risk of dengue
अंबाला सिटी। बीते दिनों हुई बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे यहां पर डेंगू के लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है लेकिन इसके बाद भी नगर निगम ने शहर में फाॅगिंग शुरू नहीं कि है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में फाॅगिंग शुरू करवा दी गई है। जिस भी क्षेत्र में अधिक खतरा होता है वहां पर फाॅगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगम को पत्र जारी कर फाॅगिंग के लिए कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जिला परिषद के माध्यम से सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पत्र जारी किया है कि अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम सरपंच अपनी जिम्मेवारी निभाएं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्रों में जलभराव की जगहों पर दवाई भी डाली है। जिससे लारवा पैदा न हो। गौरतलब है कि बीते वर्ष बाढ़ के बाद अंबाला में डेंगू के केस आने शुरू हो गए थे लेकिन गनीमत है इस बार अभी तक एक भी मामला देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में डाली दवाई
स्वास्थ्य विभाग ने शहर में जलभराव की जगहाें दुर्गानगर, रामबाग अंबाला सिटी, घेल रोड, बलदेव नगर, सुभाष नगर और मनमोहन नगर सहित शहर के कई क्षेत्रों में जहां पर जलभराव था वहां पर दवाई डलवाई है। इससे डेंगू का लार्वा न पनप पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए एतिहात बरतें
डॉ सुनील हरि ने बताया कि बारिश के बाद अब पार्क व उमस वाली जगहों पर मच्छर पनपने शुरू हो चुकें है। ऐसे में जब भी सैर करने जाएं तो पुरी बांह के कपड़े पहन कर ही जाएं। विशेषकर बच्चों का ध्यान रखें। रात को साेते समय भी बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाकर ही सुलाएं।विभाग अभी तक 100 से अधिक लोगों को नोटिस दे चुका है। इसके साथ टीमों द्वारा 50 हजार से अधिक लोगों की ब्लड स्लाइड जांच भी हो चुकी है।
वर्जन
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर मुकेश का कहना है कि निगम की ओर से फॉगिंग कि जा रही है। जिस भी क्षेत्र में खतरा अधिक लगता है तो वहां पर फागिंग करते हैं।

हमारी ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए बेड भी आरक्षित करवा दिए गए हैं। निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। लोगों को भी अपने आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डॉ संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी डेंगू व मलेरिया विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed