फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in the power house, water filled up to about one foot

Ambala News: पावर हाउस में जलभराव, करीब एक फीट तक भरा पानी

Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the power house, water filled up to about one foot
बराड़ा के पावर हाउस में जलभराव। संवाद
बराड़ा। शहर में बाहरी पानी लगातार बढ़ रहा है। पीछे से आ रहा पानी बीते कल पावरहाउस में घुस गया था। मंगलवार को यह पानी काफी बढ़ गया और पावरहाउस के गेट के अलावा पूरे परिसर में पानी ही पानी हो गया। इसी पानी के बीच से कर्मचारी मुश्किल से गुजर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हर वर्ष यहां पानी आता है, लेकिन निकल नहीं पाता। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां पानी की निकासी ना होना है। पावरहाउस के आगे एसडीएम कार्यालय को जाने वाली सड़क है, इसके नीचे कोई पाइप नहीं दबाया गया ताकि पानी की निकासी हो सके। हालांकि पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है और अधिकारियों का कहना कि पानी से किसी भी उपकरण को नुकसान नहीं पहुंचा है। बीते कल पावर हाउस के कर्मचारियों ने केबल तारों पर मिट्टी डालकर कर सुरक्षित कर दिया था, वहीं नगर पालिका की तरफ से भी यहां की पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं जबकि बंसल पैलेस से गांव में जाने वाली सड़क, महाराणा प्रताप चौक, सरकपुर रोड समेत कई अन्य क्षेत्रों में अभी भी जलभराव है।
विज्ञापन

बराड़ा के पावर हाउस में जलभराव। संवाद

बराड़ा के पावर हाउस में जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed