फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in the industrial area broke the back of science businessmen

Ambala News: औद्योगिक क्षेत्र में हुए जलभराव ने तोड़ी साइंस कारोबारियों की कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the industrial area broke the back of science businessmen
अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद
अंबाला। औद्योगिक क्षेत्र में पिछले पांच दिन से बने बाढ़ से हालातों ने साइंस कारोबार की कमर तोड़ दी है। फैक्टरियों में मशीनरी व अन्य सामान डूबने से हुए करोड़ों रुपये के नुकसान के साथ-साथ अब ऑडरों पर भी संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

स्थिति यह बन गई है कि देश व विदेशों में जो भी ऑर्डर अंबाला की साइंस इंडस्ट्री से जाने हैं वो भी समय से पूरे नहीं हो रहे हैं। इस दोहरी मार के कारोबारी जूझ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अभी तो फैक्टरियों खुलने के बाद ही सही अनुमान का पता चल सकेगा कि आखिर कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, पांचवें दिन रविवार को भी औद्योगिक क्षेत्र जलमग्न रहा। सुबह से लेकर रात तक छह पंप की मदद से महज एक इंच पानी कम हो सका। अभी भी फैक्टरियों के बाहर साढ़े चार से पांच-पांच फीट तक पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बनाया औद्योगिक क्षेत्र में बाहर ही मिनी कंट्रोल रूम : औद्योगिक क्षेत्र से पानी निकालने के लिए प्रशासन पूरी तरह से गंभीर नजर आ रहा है। अंबाला कैंट एसडीएम विनेश के निगरानी में कुल छह पंप की मदद से पानी को निकलवाया जा रहा है। यहां तक कि पानी का काम को तेजी से करवाने के लिए मिनी कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। नगर परिषद आदि विभाग के कर्मचारियों का 24 घंटे पहरा लगा दिया गया है ताकि काम न रुक सके। औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे पानी को पंप आदि पाइपों की मदद से सीधा ओमला नदी में डाला जा रहा है। आर्मी के टैंक व नौ सेना के जहाजों में जाता है सामान, 2 करोड़ का नुकसान : साइंस कारोबारी राजेश चौधरी का कहना है कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। आर्मी के टैंक व नौ सेना के जहाजों में बिजली के उपकरणों की सप्लाई होती है। फैक्टरी में सभी ही सीएनसी यानी कंप्यूटर कंट्रोलर्ड मशीनें है जो 50 से 60 लाख रुपये तक की है वो भी खराब हो गई है।

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बोट से होती डीजल की सप्लाई: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed