{"_id":"68647ec5810b4f886e01ca38","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-rain-people-are-troubled-ambala-news-c-36-1-amb1003-145354-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश से शहर में जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश से शहर में जलभराव, लोग परेशान
Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। जो दोपहर तक रूक-रूककर होती रही। जिससे स्कूल जाने में बच्चों और कामकाजी लोगों को भी परेशानी आई। बारिश होने से शहर के पुराना सिविल अस्पताल रोड, रामबाग रोड, अग्रसेन चौक, मॉडल टाउन और छावनी में जगाधरी हाइवे की सर्विस लाइन, सिविल अस्पताल के सामने, एसडी विद्या स्कूल और सुभाष पार्क के सामने भी हल्का जलभराव रहा।
बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और जिले में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती सोमवार-मंगलवार रात में 4.0 मिलीमीटर व मंगलवार सुबह से शाम तक 17.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
शहर में मंगलवार को हुई बारिश से भी जलभराव हो गया। पहले ही इन जगहों पर पानी जमा था। जिससे यहां और पानी भर गया। पुराना सिविल अस्पताल के गेट पर जलभराव रहा। यहां पानी जमा होने से लोगों को अंदर जाने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह रामबाग रोड पर भी पानी की निकासी न होने से लोगों को पानी के अंदर से ही गुजरना पड़ा। ऐसे ही हालात कपड़ा मार्केट में भी रहे। यहां भी शुक्लकुंड रोड पर कुछ जगहों पर जलभराव होने से ग्राहकों को दुकानों में जाने में दिक्कत आई। इस सड़क पर गड्ढे होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं, धान रोपाई कार्य ने जोर तो पकड़ा है, मगर किसानों को धान रोपाई के लिए मजदूर मिलने में भी दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई तक भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 5 से 7 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। संवाद