{"_id":"68225e1e658f059420046789","slug":"waterlogging-in-front-of-the-school-people-are-troubled-ambala-news-c-36-1-amb1003-142543-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल के सामने जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल के सामने जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
कालपी गांव स्थित राजकीय स्कूल के सामने कालपी-साहा मार्ग पर एकत्रित गंदा पानी दिखाते ग्रामीण। सं
मुलाना। कालपी गांव स्थित राजकीय स्कूल के सामने कालपी-साहा मार्ग पर जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस वजह से नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है।
इससे बच्चों, स्टाफ और स्थानीय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी है। कई बार पंचायत और ग्राम सरपंच को शिकायत दी गईं, लेकिन अभी तक तक समस्या को कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। हालात यह हैं कि बच्चों सहित स्टाफ को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर समस्या के समाधान की मांग की है।
बढ़ता जा रहा मच्छरों का प्रकोप
ग्रामीण सुरेश पाल, गोलू, मनदीप, जश्न, ऋषि पाल, सुरेंद्र सिंह, अंकित, ज्ञान चंद, नरेश कुमार, मेजर सिंह, गुलाब सिंह, जसबीर ने बताया कि बारिश हो या न हो, नाले की निकासी बाधित होने के कारण हर समय सड़क पर पानी भरा रहता है। यह पानी तेज दुर्गंध फैलाता है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। डेंगू और अन्य बीमारियों के खतरे से लोग भयभीत हैं। कई बार छोटे बच्चे गंदे पानी में फिसलकर गिर भी चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
फंड न आने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सफाई कर्मी भी वहां पर कार्य नहीं करते। समस्या समाधान के लिए कई जगह लिखित में भी दिया गया है, हालांकि इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।
रिंकू, सरपंच कालपी।