फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in colonies due to heavy rain

Ambala News: तेज बारिश से कॉलोनियों में जलभराव

Thu, 17 Jul 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 17 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in colonies due to heavy rain
अंबाला। जिले में 8.4 मिलीमीटर बारिश होने से कुछ ही मिनट में शहर और छावनी के निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश का सबसे ज्यादा असर अंबाला छावनी में देखने को मिला। यहां सबसे ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन

जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी, हालांकि दोपहर तक ज्यादातर जगहों से पानी उतर गया। इसी तरह अंबाला शहर, नारायणगढ़ और बराड़ा में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। छावनी के पन्ना कॉलेज में पानी भर गया और शाम 5 बजे तक पानी की निकासी हो सकी। इसी तरह सुभाष पार्क, एसडी कॉलेज से सुभाष पार्क रोड, माया वाला चौक से रामबाग रोड, डीसी रोड, नन्हेड़ा शिव मंदिर के सामने, बैंक कॉलोनी, सत्संग विहार, पालम विहार, सर्विस लेन, सोनिया कॉलोनी व विकासपुरी में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक कुछ जगहों से जल स्तर कम हो गया था। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 8.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 17, 21 व 22 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं।सुबह से दोपहर तक शहर में भी रूक-रूककर बारिश होती रही। सुबह करीब 10.30 बजे हल्की बारिश शुरू हुई।

इसके बाद दोपहर 1 बजे तक हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर जाने में दिक्कत आई। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं, पिछले कई दिनों से लगातार दिन व रात में हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed