फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   water problem ing cantt ariea

रास्ता बनाते वक्त मुख्य नहरी पाईप लाइन टूटी, दो दिन तक बूंद-बूंद की मोहताज रहेगी छावनी की जनता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
water problem ing cantt ariea
छावनी की जनता को आगामी दो दिन पीने का पानी नहीं मिलेगा। वीरवार रात से छावनी में पानी का संकट पैदा हो चुका है। घसीटपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से आ रही मुख्य 800 एमएम मोटी लाइन लाइन टूटने से यह दिक्कत आई है। प्राईवेट अर्थ मूविंग मशीन चालक ने निजी रास्ता बनाते वक्त उसे तोड़ दिया। इसी वजह से सेक्टर 32 और 33 के फ्लैट के आसपास पीने का स्वच्छ पानी फैल गया है तो छावनी की जनता के लिए जल संकट पैदा हो जाएगा। मामले का पता चलते ही शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जलापूर्ति विभाग के एक्सईएन एसके नागपाल एरिया एसडीओ और जेई के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जलापूर्ति विभाग ने टूटी पाइप लाइन जोड़ने का काम दोपहर करीब एक बजे से शुरू कर दिया था। अंबाला सहारनपुर रेलमार्ग के साथ जमा पानी को रोकने के लिए डंफरों के जरिए मिट्टी डाली जा रही है। इसके अलावा हुडा की दीवार का एक हिस्सा भी जेसीबी के साथ रास्ता बनाने के लिए तोड़ा गया है ताकि कर्मचारी और सामान को मौके पर ले जाया जा सके। शाम चार बजे तक मिट्टी डालने के बाद उस जगह पानी निकालने का काम चल रहा था जहां से पाइप लाइन को तोड़ा गया है। पाइप लाइन करीब 10 फीट गहरी है। इसीलिए जेसीबी के साथ खुदाई के साथ-साथ पंप लगाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही थी। इससे पाइप लाइन ठीक करते वक्त दिक्कत न आए और पानी भी उस गहरे गड्ढे में जमा न हो। इस मामले में जेई भी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

28 लाख लीटर होता है सप्लाई
घसीटपुर स्थित नहरी पानी ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति विभाग छावनी में 28 लाख लीटर की सप्लाई प्रतिदिन करता है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट होने के बाद पानी अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन के साथ-साथ दबी 800 एमएम मोटी पाइप लाइन के जरिए छावनी के 12 क्रॉस रोड स्थित बूस्टर पंप पर आता है। यहां पर भारी भरकम मोटरों के जरिए प्रेशर के साथ छावनी के इंदिरा पार्क स्थित बूस्टर पंप पर जाता है और उसके बाद सुभाष नगर और महेश नगर में आर्य नगर बूस्टर पंप पर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता बना रही थी जेसीबी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर घसीटपुर गांव से पहले एक फाटक पड़ता है जिसकी तरफ एक कच्चा रास्ता जा रहा है। इस रास्ते के साथ ही हुडा की अधिग्रहण की गई जमीन में फ्लैट बने हैं। इन फ्लैट में जाने के लिए एक पक्की रोड हुडा की ओर से बनाई गई है। कच्चे रास्ते पर काफी समय से पानी जमा है। इस रास्ते को दिनभर जेसीबी के जरिए साफ किया गया और उसके बाद एक डंफर निकालने की कोशिश की गई। लेकिन डंफर बीच में ही फंस गया। इसीलिए एक नया रास्ता हुडा की रोड तक बनाने के लिए जैसे ही जेसीबी ने काम शुरू किया पाइप लाइन के ऊपर लगाया 800 एमएम मोटा पाइप टूट गया। इसके बाद नहरी पानी निकलना शुरू हो गया। जिसे देख आनन-फानन में जेसीबी चालक मौके से निकल गए।
साढ़े 9 बजे बंद हुई सप्लाई
शाम को पाइप लाइन टूटने के बाद जब पानी 12 क्रॉस रोड पर नहीं पहुंचा और सेक्टरों के पास पानी जमा होने लगा तो लोगों ने रात साढ़े नौ बजे जलापूर्ति विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट पर लगे कर्मचारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट से वीरवार रात 9 बजे से पानी सप्लाई बंद है। जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार और रविवार को पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है।

हमारे पास इंदिरा पार्क, आर्य नगर और सुभाष नगर में बूस्टर पंप है, जिसमें पानी स्टोरेज है। लेकिन पानी खत्म होने तक कोशिश की जा रही है पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा। पाइप लाइन गहरी है और पानी में डूूबी है इसीलिए थोड़ा समय लग रहा है। छावनी में जितने भी ट्यूबवेल हैं उनसे भी पानी की सप्लाई करने की कोशिश की जा रही है। जनता से अपील है कि कम से कम पानी का इस्तेमाल करें।
-एसके नागपाल, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed