फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water level in Narwana Branch Canal decreased by 3.8 feet

Ambala News: नरवाना ब्रांच नहर में 3.8 फुट तक कम हुआ पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Water level in Narwana Branch Canal decreased by 3.8 feet
अंबाला सिटी। नरवाना ब्रांच नहर में पानी कम होने से चिंता भी बढ़ गई है। नहर में पहले ज्यादा पानी चलने के निशान देखे जा सकते हैं, मगर अब यहां पानी का स्तर नीचे आ गया है। 24 अप्रैल तक 3500 से 3600 क्यूसिक पानी आता था। अब यह पानी 1200 क्यूसिक पानी आ रहा है। पहले 16.8 फुट तक पानी चल रहा था। अब यह 13 फुट पर पानी चल रहा है। नरवाना ब्रांच नहर से एमईएस, जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी को दिया जाता है।
विज्ञापन

आने वाले सीजन में आ सकती है दिक्कत
पानी का संकट का असर अभी कम ही दिखाई दे रहा है, मगर गर्मी के आने वाले सीजन में पेयजल को लेकर संकट गहरा सकता है। सिंचाई विभाग अधिकारी भी लगातार पानी के कम स्तर को लेकर नजर बनाए हुए हैं और रोजाना इसकी रिपोर्ट भी विभाग ले रहा है।
विज्ञापन

अंबाला से दो हिस्सों में बांटा जाता है भाखड़ा का पानी
पंजाब के भाखड़ा से हरियाणा के अंबाला में नरवाना ब्रांच में पानी आ रहा है। पंजाब की सीमा तक एसवाईएल नहर शांत दिखाई देती है। मगर जैसे ही नरवाना ब्रांच में पंजाब से पानी आता है तो इसे दो भागों में बांटा जाता है। नरवाना ब्रांच में आए भाखड़ा के पानी को सबसे पहले तो कुरुक्षेत्र तक भेजा जाता है। वहीं दूसरा रास्ता एसवाईएल का है। इसमें भी नरवाना ब्रांच का पानी गिराया जाता है और इसे अंबाला शहर सहित अन्य जिलों के लिए भेजा जाता है। मगर अब हालात यह है कि एसवाईएल और नरवाना ब्रांच दोनों ही मानक स्तर से कम बह रहे हैं। आने वाले समय में पंजाब से पानी की सप्लाई नहीं बढ़ी तो एसवाईएल से सप्लाई वाले शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भाखड़ा से पानी कम आने पर नरवाना ब्रांच में जल स्तर कम हो गया है। इस मसले पर हम नजर बनाए हुए हैं। पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को भी आगाह किया गया है।----------संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, एसवाईएल, सिंचाई विभाग

पंजाब में भाखड़ा से पानी कम आने पर नरवाना ब्रांच में जल स्तर कम हो गया है। इस मसले पर हम नजर बनाए हुए हैं। पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को भी आगाह किया गया है।----------संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, एसवाईएल, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed