फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ward closure notification will be issued next week

Ambala News: अगले सप्ताह जारी होगी वार्डबंदी की अधिसूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ward closure notification will be issued next week
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। आगामी सप्ताह में वार्डबंदी के प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। ऐसी उम्मीद नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से जताई है, क्योंकि मुख्यालय की ओर से दर्ज की नए वार्ड नंबर 32 की आपत्ति को नप अधिकारियों ने दुरुस्त कर दिया है और इसमें अब दूरदराज के क्षेत्रों को हटाकर नजदीकी क्षेत्रों को शामिल किया है।
विज्ञापन

इसमें बीसी बाजार, स्टाफ रोड, फिश मार्केट, गांधी बस्ती, रेलवे रोड, ईदगाह रोड का हिस्सा शामिल किया गया है। इसका विस्तृत ब्यौरा तैयार करके नक्शे सहित मुख्यालय भिजवा दिया है ताकि जल्द से जल्द अधिसूचना जारी हो और फिर लोगों से आपत्तियां लेकर वार्डबंदी को फाइनल किया जा सके। वार्डबंदी के फाइनल होने के बाद चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो जाएगी और फिर पूर्व पार्षदों सहित नए लोग भी अपनी किस्मत को आजमाएंगे। वहीं स्थानीय लोग भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

32 वार्ड की आबादी 2,47,061
नगर परिषद की कुल जनसंख्या दो लाख 47 हजार 61 है। इसमें बीसी (पिछड़ा वर्ग) ब्लाक ए की आबादी 40 हजार 992 है। अंबाला सदर नप के ताजा निर्धारित 32 वार्डों में से सात वार्ड एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से तीन एससी महिला के लिए होंगे। इसी प्रकार बीसी (पिछड़ा वर्ग ) ब्लाक ए के लिए कुल तीन वार्ड आरक्षित होंगे। इनमें से एक वार्ड बीसी ए की महिला के लिए होगा। इसी प्रकार आरक्षित वर्ग की महिलाओं को मिलाकर कुल 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना बनी आधार
158 बूथों की जनगणना के आधार पर नए 32 वार्ड का सृजन किया गया। वार्ड में 4598 वोटर हैं। इसमें अनुसूचित जाति के 2386 और पिछड़ी श्रेणी के 882 वोटर हैं। वहीं परिवार पहचान पत्र के हिसाब से तैयार किए नए वार्ड में जनसंख्या 5075 हैं। हालांकि इसमें कितने व्यस्क हैं, इसका आंकड़ा अलग है।

वर्जन

वार्ड 32 के क्षेत्रफल को लेकर कुछ आपत्ति थी जोकि दूर कर दी गई है। नक्शे सहित विस्तृत ब्यौरा मुख्यालय भेज दिया है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में फाइनल वार्डबंदी की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद सरकार की हिदायत अनुसार आपत्तियां मांगने का कार्य किया जाएगा।
-जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed