फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ward 18 vote counting crisis, allegations of changing photo in EVM

Ambala News: वार्ड 18 की मतगणना पर संकट, ईवीएम में फोटो बदलने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ward 18 vote counting crisis, allegations of changing photo in EVM
नगर निकाय के पोर्टल पर नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में वार्ड नंबर 18 में नजर आ रही दूसरे व्
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के अधीन वार्ड नंबर 18 में खड़े आजाद प्रत्याशी राजेश गर्ग ने चुनाव के दौरान अपनी फोटो बदलने के आरोप जड़ दिए हैं। इसके लिए प्रत्याशी की तरफ से लिखित शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है, जिससे कि वार्ड 18 का चुनाव रद्द करके दोबारा से मतदान कराया जा सके। ऐसे में इस वार्ड की मतगणना पर अब संकट छा गया है।
विज्ञापन

राजेश गर्ग ने बताया कि वह वार्ड नंबर 18 के अधीन दीप नगर का निवासी है। उन्होंने वार्ड से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। उन्हें नप चुनावों के तहत साइकिल का निशान चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया था। चुनाव के दिन मतदान करने आए लोगों ने बताया कि वो तो चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं, क्योंकि मशीन पर उनकी जगह किसी अन्य की फोटो लगी थी। इसलिए उन्होंने किसी अन्य को अपनी वोट दे दी। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रशासनिक और चुनाव अधिकारियाें से मिलने की कोशिश की ताकि वो शिकायत दे सकें लेकिन किसी ने उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर लगाए आरोप
राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने उसकी फोटो हटाकर किसी दूसरे की फोटो लगा दी थी ताकि उसे वोटें न मिल सकें और वो हार जाए। इस कारण अंबाला छावनी सहित पूरे वार्ड में उसकी छवि धूमिल हो गई है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि 12 मार्च को होने वाले वार्ड 18 के चुनाव की गिनती को रोका जाए और इस वार्ड में दोबारा से चुनाव करवाए जाएं। वहीं इसके साथ ही ईवीएम से छेड़छाड़ करके फोटो बदलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। राजेश ने बताया कि अगर उनकी इस मांग को नहीं माना जाएगा तो वो फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 18 में ये थे प्रत्याशी
नगर परिषद अंबाला सदर के अधीन वार्ड नंबर 18 से भाजपा के श्याम सुंदर अरोड़ा प्रत्याशी हैं। जबकि आजाद उम्मीदवार के तौर पर राजन कलसी व राजेश गर्ग खड़े हैं। वहीं वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 3384 है। जबकि दो मार्च को हुए चुनावों में 1808 लोगों ने ही मतदान किया था और इसलिए वार्ड में मतदान का आंकड़ा 53.43 प्रतिशत रहा था।
वर्जन
इस मामले की सच्चाई सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद ही सामने आ पाएगी। विभागीय पोर्टल पर जाकर ही फोटो से संबंधित जानकारी खंगाली जाएगी और इसके आधार पर ही आगामी फैसला किया जाएगा।

सुनील कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, अंबाला कैंट।

नगर निकाय के पोर्टल पर नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में वार्ड नंबर 18 में नजर आ रही दूसरे व्

नगर निकाय के पोर्टल पर नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में वार्ड नंबर 18 में नजर आ रही दूसरे व्

नगर निकाय के पोर्टल पर नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में वार्ड नंबर 18 में नजर आ रही दूसरे व्

नगर निकाय के पोर्टल पर नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में वार्ड नंबर 18 में नजर आ रही दूसरे व्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed