फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   War Heroes Football Club was the winner in boys football while Hanuman Club was the winner in Kabaddi

Ambala News: फुटबॉल लड़कों में वारहीरोज फुटबॉल क्लब तो कबड्डी में हनुमान क्लब रहा विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
War Heroes Football Club was the winner in boys football while Hanuman Club was the winner in Kabaddi
अंबाला। सीएम कप-2024 के तहत शनिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक स्तर पर कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, फुटबॉल व हैंडबॉल की विजेता टीमों के बीच मुकाबले हुए। फुटबॉल के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम, बास्केटबॉल के एसडी विद्या स्कूल व सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम सहित अन्य मैदानों में मुकाबले हुए। यह मुकाबले सुबह 9 बजे ही शुरू हो गए थे। सबसे पहले फुटबॉल मैदान में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लड़कों के मुकाबलों में वारहीरोज फुटबॉल क्लब तो लड़कियों में सीयूएफसी सिटी क्लब विजेता रहा। इसी तरह कबड्डी लड़कों में हनुमान क्लब व लड़कियों में बीआर अम्बेडकर स्पोर्ट्स क्लब अव्वल रहा। वालीबॉल लड़कों में नवतेज क्लब तो लड़कियों में रानी क्लब। खो-खो लड़कों में ऐंजल पब्लिक स्कूल तो लड़कियों में कोड़वा खुर्द। हैंडबॉल लड़कों के मुकाबलों में हैंडबॉल क्लब अंबाला व लड़कियों में एसडी कॉलेज कोचिंग सेंटर। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नर्सरी सेक्टर-10 अंबाला सिटी व लड़कियों में अंबाला कैंट आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। दरअसल, यह मुकाबले दो दिन होने थे लेकिन खेल विभाग की तरफ से एक ही दिन में करवा दिए गए।
विज्ञापन

-----

विजेता टीमों की बीच जोनल लैवल पर होंगे मुकाबले

ब्लॉक व जिला स्तरीय के बाद अब जोनल लैवल के मुकाबले भी अंबाला में होंगे। यह मुकाबले 21 अगस्त को करवाए जाने हैं। इसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुननगर, पंचकूला, करनाल व अंबाला की विजेता टीमों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे। उसके बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed