फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wanted accused involved in attack on Zila Parishad member apprehended after encounter; shot in the leg.

Ambala News: मुठभेड़ में जिला परिषद सदस्य पर हमला करने का वांछित आरोपी काबू, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused involved in attack on Zila Parishad member apprehended after encounter; shot in the leg.
कुरुक्षेत्र। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के समीप मंगलवार देर शाम सीआईए एक और आपराधिक मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने के वांछित आरोपी संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट पिहोवा की टांग में गोली लगी। टीम ने आरोपी के पास से 32 बोर का एक पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपी को उपचार के लिए पहले पिहोवा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी प्रतीक कुमार के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक आपराधिक मामले में वांछित आरोपी पिहोवा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जिला परिषद सदस्य सचिन कुमार निवासी सतोड़ा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दीपू रंधावा वांछित आरोपी वांछित था। इस वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली उनकी टीम के एक पुलिसकर्मी के काफी नजदीक से निकल गई, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहा। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed