फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   wall down one die

भैंसों के बाड़े की छत बदलते समय गिरी दिवार, चार मलवे में दबे एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
wall down one die
भैसों के बाड़े की छत बदलते समय अचानक दीवार गिरने से चार लोग मलबे के नीचे दब गए। जिसमें 25 वर्षीय गोल्डी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोल्डी सोंडा का रहने वाला है। वह बुधवार को सकराहो स्थित अपने ससुराल आया था। इस दौरान गोल्डी, गोल्डी का ससुर मामराज, साला अंग्रेज सिंह व सोनी भैसों के बाड़े की छत बदलने का काम कर रहे थे। छत बदलने के दौरान अचानक से बाड़े की दीवार उन पर आ गिरी। जिसे देखते ही परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन अन्य गांव वासी भी मौके पर आ गए। काफी प्रयासों के बाद चारों को मलबे के नीचे से निकाला गया। परंतु गोल्डी की अचेत अवस्था को देखते हुए उसे तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने गोल्डी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गोल्डी की शादी सीमा से करीब पांच साल पहले हुई थी। वहीं उनका चार साल बेटा भी है। गोल्डी की मौत की खबर सुनते ही ससुराल पक्ष व पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी जब गोल्डी के परिवार को दी गई तो मां बाप भी सदमे में है। बता दें कि गोल्डी मां बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed