फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting time for seat reservation increased in special trains too

Ambala News: विशेष ट्रेनों में भी बढ़ा सीट आरक्षण में इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Waiting time for seat reservation increased in special trains too
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली विशेष ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
अंबाला। दैनिक ट्रेनों के बाद अब रेलवे की ओर से संचालित विशेष ट्रेनों में भी वेटिंग टिकट का आंकड़ा बढ़ने लगा है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि रेलवे ने ज्यादा भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें का आंकलन शुरू कर दिया है, जिससे कि इन पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा सके। आईआरसीटीसी से प्राप्त जानकारी अनुसार बिहार और यूपी की तरफ जाने वाली विशेष ट्रेनों में 50 तक वेटिंग टिकट पहुंच गई है। इसलिए लोगों को अब कंफर्म टिकट लेने में लिए तत्काल का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तत्काल टिकट के लिए रेलवे ने अंबाला कैंट रेलवे के आरक्षण केंद्र पर एक विशेष काउंटर खोला हुआ है। इस पर एसी श्रेणी की टिकट सुबह 10 से 11 बजे तक और स्लीपर श्रेणी की टिकट सुबह 11 से 12 बजे तक ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
ट्रेन नंबर - कहां से कहां तक - वेटिंग का आंकड़ा
03310 - जम्मूतवी से धनबाद - 60
05735 - अमृतसर से कटिहार - 53
04604 - कटरा से वाराणसी - 66
04205 - चंडीगढ़ से वाराणसी - 17
04082 - कटरा से नई दिल्ली - 12
04518 - बठिंडा से वाराणसी - 61
04210 - चंडीगढ़ से लखनऊ - 10
03312 - चंडीगढ़ से धनबाद - 19
03222 - उधमपुर से पटना - 39
04504 - चंडीगढ़ से पटना - 36
04606 - कटरा से गुवाहाटी - 80
04610 - कटरा से वाराणसी - 26
04602 - फिरोजपुर से पटना - 11
04608 - अमृतसर से दरभंगा - 17
04654 - अमृतसर से न्यूजलपाईगुड़ी - 26
तैनात किए कर्मचारी
विशेष ट्रेनें बेशक घंटों की देरी से चल रही हैं। लेकिन इन ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं। वाणिज्य विभाग ने इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी स्टेशन पर तैनात किया है। वहीं पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं कि वो लगातार विशेष ट्रेन के संचालन और कोच की जानकारी देता रहे ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
नहीं बदलेगा प्लेटफाॅर्म
विशेष ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं कि एक बार ट्रेन का प्लेटफाॅर्म तय होने पर उसे न बदला जाए। इसकी निगरानी के लिए भी विभागीय कर्मचारी तैनात किए हैं। विशेष ट्रेन को यार्ड में रोककर बेशक कुछ देरी से निर्धारित प्लेटफाॅर्म पर ले जाना पड़े तो यह कार्रवाई जरूरी की जाए, जिससे कि यात्रियों को दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने की मशक्कत न करनी पड़े।

वर्जन
विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें लगातार विशेष ट्रेन की जानकारी और इनमें लगने वाले कोच की सही स्थिति बताने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य की भी निगरानी की जा रही है ताकि कहीं कोई लापरवाही न होने पाए।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed