{"_id":"68423787bd550ed3a9012186","slug":"volvo-buses-will-stop-at-the-cantonment-bus-stand-vij-gave-instructions-ambala-news-c-36-1-amb1001-143919-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी बस अड्डे पर रुकेंगी वॉल्वो बसें, विज ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी बस अड्डे पर रुकेंगी वॉल्वो बसें, विज ने दिए निर्देश
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर अब वॉल्वो बसों का भी ठहराव होगा। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसका फायदा लंबे मार्गाें पर सफर करने वाले यात्रियों को होगा जोकि हरियाणा रोडवेज की बसों के अलावा निजी वाहनों से आवागमन करते थे। वहीं 27 नए आधुनिक बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। आधुनिक शेल्टर में यात्रियों के बैठने के अलावा सौर ऊर्जा से पंखें व लाइटें चलेंगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियों से को कहा कि शेल्टर ऐसे स्थानों पर बनें ताकि यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न पड़े। इसे लेकर उन्होंने कैंट डीएसपी को भी दिशा-निर्देश दिए। संवाद
-- --
प्रमुख नालों की करें सफाई
विज ने बैठक के दौरान नगर परिषद व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बारिश से पहले प्रमुख नालों में सफाई कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुडगुडिया नाले में व्यापक स्तर पर सफाई की जाए तथा रेलवे स्टेशन पर लाइनों के नीचे पानी के बहाव को चैक करने को कहा। इसी प्रकार रेलवे तथा सेना क्षेत्र से आगे गुडगुडिया नाले में सफाई कर पानी के बहाव को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दोनों विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नाले की पूरी सफाई करवाएं ताकि बारिश में पानी न रूके।
--
स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन की सफाई
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पहले छावनी सदर क्षेत्र में स्ट्राॅम वाटर पाइप लाइन की सफाई मशीनों से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के दौरान स्थानीय पार्षद को साथ लेकर इसे चेक कराया जाए। कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बारिश से पहले टांगरी नदी में तय स्थानों पर खुदाई पूरी करने के निर्देश दिए। अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन के नीचे रेलवे से समन्वय करते हुए यहां भी खुदाई के निर्देश दिए।