फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vishu Eleven and Victory Vipers won their matches and made it to the finals

Ambala News: विशु इलेवन व विक्ट्री वाइपर्स ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vishu Eleven and Victory Vipers won their matches and made it to the finals
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद
अंबाला। एसडी कॉलेज में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ की लीग के रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में विक्ट्री वाइपर्स व फ्रेंडशिप क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। यह मैच विक्ट्री वाइपर ने 12 रन से जीत लिया। दूसरा मैच विष्णु इलेवन व विशु इलेवन के बीच खेला गया था। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विशु इलेवन ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। इस तरह से विशु इलेवन व विक्ट्री वाइपर्स ने क्रिकेट खेल महाकुंभ के फाइनल में जगह बना ली। यह फाइनल मैच 27 जुलाई को एसडी कॉलेज में ही खेला जाएगा। 48 रन विशु इलेवन के मुकाबले में विनीत ने 20, शकील ने 2, विशाल ने 16, अमरपाल ने 4 व नीरज ने 6 रन बनाए थे। तीन विकेट व आखिरी में छक्का मारकर जितवाने वाले नीरज को मैन ऑफ मैच चुना गया। विक्ट्री वाइपर्स के मैच में 117 रन का स्कोर बना था और इसमें गीतांशु 52 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed