फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vishal injured in accident admitted in ICU

Ambala News: हादसे में घायल विशाल आईसीयू में दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Vishal injured in accident admitted in ICU
आदेश अस्पताल के आईसीयू में दा​खिल बच्ची रिया
अंबाला। वैष्णो देवी जाते समय अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोहड़ा के पास 24 मई को हुए हादसे में घायल विशाल की भी तीन दिन बाद तबीयत बिगड़ गई है। गले में दिक्कत के चलते उसे भी आदेश अस्पताल के आईसीयू में दाखिल किया है। यहां पहले से रिया और उपासना भी दाखिल है। रिया गंभीर है और उपासना की तबीयत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

उधर, घायलों के परिजनों ने भी प्रशासन से मुआवजे व मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि हादसे के बाद अस्पताल में आए सरकार के प्रतिनिधियों ने मदद का आश्वासन दिया था। बावजूद अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचा। परिजनों में दिल्ली मंगोलपुरी निवासी ललता प्रसाद, शिवानी, अनुराधा और बुलंदशहर के भोपतपुर गांव निवासी धीरज, राजेंद्र, नरेंद्र, विशाल, सागर, पंकज कुमार ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले परिवार को तो सरकार की तरफ से मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

ट्रैवलर चालक का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। चालक के साथ-साथ ट्रैवलर के मालिक का भी नंबर बंद जा रहा है। दरअसल, 24 मई को अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोहड़ा के पास वैष्णो देवी जाते हुए अचानक ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। इसमें दिखाई दे रहा था कि ट्रैवलर ट्रक के पीछे टकराती है। हादसा इतना दर्दनाक था कि छह की मौत हो गई थी और 24 घायल हो गए थे। घायलों में से करीब सात लोग अभी भी आदेश अस्पताल में उपचाराधीन है।

आदेश अस्पताल के आईसीयू में दाखिल बच्ची रिया

आदेश अस्पताल के आईसीयू में दाखिल बच्ची रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed