फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vipin reunited with his family after 15 years; villagers had assumed him dead

Ambala News: 15 साल बाद परिवार से मिला विपिन, ग्रामीणों ने मान लिया था मृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vipin reunited with his family after 15 years; villagers had assumed him dead
अंबाला सिटी की संस्था में बेटे को पिता के सुपुर्द करते पदा​धिकारी। प्रवक्ता
- संस्था की मदद से मिला इलाज, अब लौटेगा घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कहते हैं कि मन में अटूट विश्वास और अपनों को पाने की सच्ची तड़प हो तो समय का लंबा अंतराल भी बाधा नहीं बन सकता। कुछ ऐसा ही भावुक कर देने वाला नजारा अपना घर आश्रम, अंबाला में देखने को मिला, जहां 15 वर्षों से लापता एक भाई का परिवार से पुनर्मिलन हुआ। 15 साल पहले घर से निकले विपिन चौधरी अब अपने छोटे भाई दीपक के साथ वापस बिहार अपने घर लौटेंगे।
समस्तीपुर (बिहार) के शिवाजी नगर निवासी विपिन चौधरी 15 वर्ष पूर्व बिना बताए घर से कहीं निकल गए थे। परिजनों ने कुरुक्षेत्र और अंबाला तक की खाक छानी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ गांव वालों ने यहां तक कह दिया था कि विपिन अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनका श्राद्ध कर देना चाहिए। लेकिन पिता मोनू चौधरी का दिल यह मानने को तैयार नहीं था। उन्हें दृढ़ विश्वास था कि एक दिन उनका बेटा जरूर वापस आएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी विकास गोगिया बने मददगार
संस्था की 69वीं ब्रांच मां माधुरी बृज वारिस सदन में 15 जनवरी 2026 को समाजसेवी विकास गोगिया ने एक लावारिस और बीमार अवस्था में घूम रहे व्यक्ति को भर्ती कराया। काउंसलिंग के दौरान उन्होंने अपना नाम विपिन और पता समस्तीपुर बिहार बताया। विकास गोगिया ने जब पते की पुष्टि की तो परिजनों से संपर्क हो गया। सूचना मिलते ही छोटे भाई दीपक चौधरी अंबाला पहुंचे और बड़े भाई को देखते ही लिपटकर रो पड़े। आश्रम के पदाधिकारियों ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विपिन को उनके भाई दीपक के सुपुर्द कर दिया। दीपक ने नम आंखों से आश्रम का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हमारे पिता की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed