फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Violation of rules in making property ID, investigation report submitted to commissioner

Ambala News: प्रॉपर्टी आईडी बनाने में नियमों का उल्लंघन, आयुक्त को साैंपी जांच रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Violation of rules in making property ID, investigation report submitted to commissioner
अंबाला सिटी। एसए जैन जमीन प्रकरण में तहसीलदार ने नगर निगम संयुक्त आयुक्त को अपनी रिपोर्ट भेजी दी है। अब इस मामले में नगर निगम अधिकारी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि तीन से चार प्रॉपर्टी आईडी बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया है। सोमवार को संयुक्त आयुक्त अदिति ने अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को सौंप दी। इसके बाद निगम कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। नगर निगम संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि तहसीलदार को दस्तावेज चेक करने के लिए निगम की ओर लिखा गया था।
विज्ञापन

अब तहसीलदार की ओर से जवाब आ गया है। प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए लगाई गई रजिस्ट्री ठीक पाई गई हैं। तहसीलदार की ओर से खसरा नंबर लोकेशन नहीं बताई गई है। निगम की ओर से अपनी जांच की गई है। इस जांच में तीन से चार प्रॉपर्टी आईडी बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया है। अब वह अपनी जांच रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को अधिकारिक रूप से सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने कर्मचारियों को दिए थे शोकॉज नोटिस
दरअसल, इस मामले में नगर निगम ने तीन कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद कर्मचारियों ने अपना जवाब निगम अधिकारियों को दिया था। इसके बाद मामले में निगम संयुक्त आयुक्त जांच कर रहे थे। उन्होंने रजिस्ट्री की जांच के लिए तहसीलदार को लिखा था। अब वहां से रिपोर्ट निगम में आ गई है।

यह है जमीन से जुड़ा प्रकरण
एसए जैन स्कूल की करीब 6600 गज जमीन की नियमों को ताक पर रखकर बिक्री करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में दो शिकायतें नगर निगम मेयर की ओर से भी की गई हैं। इसमें संपत्ति आईडी बनाने पर सवाल उठाया। इसकी मेयर जांच करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed