फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers upset over the filth in Sirasgarh village

Ambala News: सिरसगढ़ गांव में गंदगी में ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over the filth in Sirasgarh village
सिरसगढ़ में गांव की फिरनी पर भरा गंदा पानी। संवाद
- बोले- पानी निकासी न होने से गली भर रहा पानी, बदबू से जीना मुहाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुलाना। सिरसगढ़ में फिरनी पर पानी निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गली में हर समय गंदा पानी भरा रहता है। पानी निकासी न होने से दुर्गंध आती है। जिसके कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई लेकिन इसके बाद भी ्रपंचायत और प्रशासन की और से पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया।
फिरनी पर दो आंगनबाड़ी केंद्र और गोगा माड़ी स्थित हैं। यहां आने-जाने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को रोजाना इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के आंगन तक पहुंच जाता है । ग्रामीण नैब राज, राजिंदर, रवि कुमार मोहन लाल, उदय, जसबीर,शैंकी, विकास, गुरमेल कौर, चरणों देवी, फुलवती, मलका, गीता देवी, रिटा, मतलेस, और कैलाशो देवी सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यह गली गांव की मुख्य सड़क है और यहीं से एमएम अस्पताल तक जाने का रास्ता भी निकलता है। गंदगी के बीच होकर गुजरना लोगों की मजबूरी बन गया है। कई बार वाहन चालक यहां फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे मुश्किल

इस समस्या का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को पैदल स्कूल ले जाना तक मुश्किल हो चुका है क्योंकि गली में जमा गंदे पानी से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए इन हालात में चलना बेहद जोखिम भरा है। कई बुजुर्ग फिसलने से बचते-बचाते यहां से गुजरते हैं। इसके अलावा गली में लगातार जमा गंदा पानी मच्छरों और बदबू का कारण बन रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





समस्या संज्ञान में है। पानी एकत्रित होने पर पंचायत वहां से पानी निकलवा देती है। उस टुकड़े का टेंडर भी हो चुका है। ठेकेदार ने जगह का मुआयना कर लिया है । जल्द ही काम शुरू कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा ।
रामनाथ, सरपंच, सिरसगढ़

सिरसगढ़ में गांव की फिरनी पर भरा गंदा पानी। संवाद

सिरसगढ़ में गांव की फिरनी पर भरा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed