फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers sitting on dharna to protest against the demolition of the bank building

बैंक की बिल्डिंग गिराने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on dharna to protest against the demolition of the bank building
अंबाला। गांव खोजकीपुर में सोसायटी बैंक की बिल्डिंग गिराने के विरोध में ग्रामीण एकजुट हो गए। विरोध में खोजकीपुर समेत आठ गांवों के ग्रामीण और किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि प्रशासन जबरदस्ती बैंक की बिल्डिंग तोड़ना चाहता है। एक सप्ताह पहले भी सोसायटी बैंक के चेयरमैन बैंक खाली कराने आए थे, लेकिन लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया था।
विज्ञापन

धरने पर बैठे बैंक के कमेटी सदस्य और खाताधारकों का कहना है कि प्रशासन ने अभी तक लिखित में कोई ऑर्डर की कॉपी नहीं दिखाई है। उनका कहना है कि बैंक की पुरानी बिल्डिंग की जगह नई बिल्डिंग बना कर दी जाए। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। किसानों का कहना है कि गांव खोजकीपुर में पिछले 44 सालों से दी खोजकीपुर प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसायटी बैंक चल रहा है।
विज्ञापन

किसान यहीं से खाद लेते हैं और अपनी पूंजी जमा कराते हैं। बैंक में गांव खोजकीपुर, घसीटपुर, रामपुर और हरिपुर समेत आसपास के आठ गांव के लोगों के खाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बिल्डिंग तोड़कर सोसायटी बैंक को खत्म करना चाहता है। ग्रामीण अवतार सिंह ने बताया कि यहां स्वास्थ्य विभाग का रिसर्च सेंटर बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed