फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers protest on getting low price of land

जमीन की कम कीमत मिलने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest on getting low price of land
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे निर्माण के लिए एक्वायर की जा रही जमीन का ग्रामीणों को सही मुआवजा नहीं मिल रहा है। इससे खफा किसानों ने वीरवार को उपायुक्त विक्रम सिंह से मुलाकात करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सही मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि जमीन के दाम पंचायती लगाए जा रहे हैं, लेकिन नियम नगर निगम वाले हैं जो गलत है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को नगर निगम में शामिल कर दिया गया है इसलिए सभी ग्रामीणों को नगर निगम के क्लेक्टर रेट के दोगुने दाम दिए जाएं ताकि उन्हें लाभ हो। अगर किसानों को सही दाम नहीं मिलते हैं तो उन्हें विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा नेशनल हाईवे बनाया जा रहा है। गांव डडियाना और मानकपुर वर्ष 2019-20 में नगर निगम में शामिल हो चुके हैं। हाईवे के लिए दोनों गांवों की जमीनों को एक्वायर किया जा रहा है। इस दौरान गांव डडियाना में गांव का रेट 22 लाख रुपये प्रति एकड़ का लगाया जा रहा है जो कि बहुत कम है। वहीं निगम का कलेक्टर रेट 65 लाख रुपये प्रति एकड़ है। गांव वासियों को उसका दोगुना मिलना चाहिए। गांव मानकपुर के ग्रामीणों को भी पंचायती कीमत 26 लाख रुपये प्रति एकड़ के दोगुने दाम के हिसाब से दी जा रही है। किसानों ने मांग की है कि उन्हें पंचायती जमीन के कलेक्टर रेट का चार गुना दिया जाए या निगम के कलेक्टर रेट का दोगुना दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed