{"_id":"65ee2ad21f7d733fd8037164","slug":"vijayvargiya-called-krishnalal-panwar-the-headmaster-ambala-news-c-36-1-amb1003-119675-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कृष्णलाल पंवार को हेडमास्टर बता गए विजयवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कृष्णलाल पंवार को हेडमास्टर बता गए विजयवर्गीय
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के नई अनाज मंडी में लोकसभा चुनाव के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से सांसद रहे दिवंगत रतनलाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रतनलाल कटारिया का हंसता हुआ चेहरा नहीं दिख रहा। मंच पर रिक्त स्थान दिख रहा है। लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार का नाम लेते हुए विजयवर्गीय बोले कि वे उनके हेड मास्टर हैं। उन्होंने पहले ही बता दिया कि कितनी देर भाषण देना है। इस पर सभी हंसने लगे। इससे पूर्व भाजपा के अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के भाजपा जिला अध्यक्ष ने कैलाश विजयवर्गीय और नायब सैनी का स्वागत किया।
बोले- कार्यकर्ताओं से पर चलती है पार्टी
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आधार पर पार्टी चलती है, नेताओं के आधार पर नहीं। वहीं, इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जितनी भी सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, वह प्रत्याशी कमल का फूल होगा। सभी ने मिलकर कमल के फूल के लिए काम करते हुए उसे खिलाने का काम करना है। वहीं, कार्यक्रम के बाद जब कैलाश विजयवर्गीय रवाना होने लगे तो गृहमंत्री अनिल विज पहुंच गए। गृहमंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का हाल जाना और दोनों ने कुछ समय के लिए वहीं खड़े होकर बातचीत की।