फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij out of the list of constituency in-charges, announced to visit Haryana

Ambala News: हलका प्रभारियों की सूची से बाहर विज, हरियाणा का दौरा करने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vij out of the list of constituency in-charges, announced to visit Haryana
अंबाला। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों व मंत्रियों को हलके आवंटित करने के दौरान सात बार के विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। इस पर एक बार फिर सूबे की सियासत में विज केंद्र में आ गए हैं। इस बात का प्रमाण इसी से लगाया जा सकता है कि वीरवार को उनका नाम किसी हलके के प्रभारी के रूप में शामिल किया। इसी दौरान उन्होंने हरियाणा का दौरा शुरू करने की घोषणा कर दी, इतना ही नहीं विज ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष तायल पर विपक्षी से मिलकर साजिश करने के आरोप लगाए थे पूर्व राज्य मंत्री असीम उनके घर पर मिलने पहुंच गए। इन घटनाओं ने राजनैतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। असीम गोयल ने ऐसा तब किया है जब विज सार्वजनिक मंच से आशीष तायल का अप्रत्यक्ष रूप से विरोध कर चुके हैं और पार्टी ने तायल का पद से भी इस्तीफा ले लिया था।
विज्ञापन




विज बोले : मैं वरिष्ठ, पूरा हरियाणा देखूंगा


पत्रकारों के पूछने पर विज ने कहा कि मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं, मुझे सारा हरियाणा देखना है, इसलिए मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूं। मंत्री विज ने कहा कि दौरे के दौरान वो नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे। विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं, वो उनका भी हालचाल पूछने वाले हैं, जब विज से हलका न मिलने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि बाकी विधायकों को एक-एक हलका दिया है।
विज्ञापन








सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरुद्वारे



संसद में लोकसभा और राज्यसभा में चल रही ऑपरेशन महादेव व शिव शक्ति पर बहस के दौरान विपक्ष ने सेना के भगवाकरण करने के संबंध में सवाल उठाया है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि विपक्ष हमारी हिन्दुस्तान की सारी मान्यताओं के खिलाफ है। उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे देश की सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरुद्वारे बनाए गए हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे जांबाज सिपाही दुश्मन पर टूट पडते हैं तो बजरंग बली की जय करते हुए आगे बढ़ते हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि हमारे देश में अनेक ऑपरेशन हिंदुस्तान के नाम पर ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed