फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij orders suspension of female police officer for allegedly mistreating transgender woman

Ambala News: किन्नर से बदसलूकी, विज ने महिला पुलिस कर्मी को निलंबित करने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Vij orders suspension of female police officer for allegedly mistreating transgender woman
अंबाला। किन्नर से बदसलूकी करने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री ने महिला पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, वहीं इस मामले में अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने भी जांच की बात कही है। ऐसे में अब बदसलूकी करने वाली महिला सिपाही कर्मचारी की मुश्किल बढ़ने वाली है, क्योंकि ऑडियो में महिला कर्मचारी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को मंत्री अनिल विज अपने शास्त्री कॉलोनी आवास पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान एक किन्नर उनके समक्ष पेश हुई और उन्होंने महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा फोन पर किए अभद्र व्यवहार की जानकारी दी। जब किन्नर ने फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो मंत्री को सुनाई तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत प्रभाव से एसपी को महिला पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। इस दौरान मंत्री ने एसपी से कहा, पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए है और लोग दुखी व परेशान होकर ही उनके पास जाते हैं, अगर वह ही लोगों के साथ दुर्व्यवहार करेंगे तो जनता कहां जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों का इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed