फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij missing from the rally, no one took his name on the stage

Ambala News: रैली से विज नदारद, मंच पर किसी ने नहीं लिया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vij missing from the rally, no one took his name on the stage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भाजपा की अंबाला जिले में लोकसभा की पहली विजय संकल्प रैली चर्चा का विषय बन गई। इसका कारण पूर्व गृहमंत्री एवं अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज रहे। जिस स्थान पर रैली आयोजित हो रही थी, उससे अनिल विज का आवास करीब 13 किलोमीटर दूर है। कार्यक्रम में उनके नाम की मंच पर कुर्सी पर लगाई गई थी। विज इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
वहीं मंच पर मौजूद सीएम नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री असीम गोयल से लेकर लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया तक ने एक बार भी विज का नाम मंच से नहीं लिया। यहां तक कि उनके विकास कार्यों का भी जिक्र तक नहीं किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि यह स्थिति तब दिखाई दी जब एक दिन पहले विज लोकसभा चुनाव की बैठक से दूरी के सवाल पर कह चुके थे कि अब मैं छोटा सा कार्यकर्ता हूं, बैठक में बड़े-बड़े लोग जाते हैं।
विज्ञापन

रैली में मुख्य अतिथि सीएम नायब सिंह सैनी को पार्टी के पदाधिकारियों ने गदा भेंट की, जिसे वह घुमाते दिखाई दिए।उन्होंने केंद्र और राज्य में किए विभिन्न कार्यों को लोगों के साथ साझा किया। सीएम कांग्रेस पर निशाना साधते भी नजर आए। मंच पर सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने भाषण में दिवंगत रतनलाल कटारिया की याद दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कटारिया लोकसभा में बोलते थे तो अंबाला के किसी न किसी मुद्दे पर आवाज बुलंद करते थे। आपकी आवाज कटारिया के रूप में लोकसभा में गूंजती थी आज उस आवाज को पार्टी ने बंतो कटारिया के हाथ में सौंपा है। इससे पहले परिवहन मंत्री असीम गोयल भी अपने भाषण में दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की याद लोगों को दिलाते दिखे। उन्होंने कहा कि दिवंगत कटारिया साढ़े तीन लाख मतों से जीते थे उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तब मानूंगा, जब जब इस बार कुछ कमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed