फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij handed over checks to the families of four workers

विज ने चार कर्मियों के परिजनों को सौंपे चैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vij handed over checks to the families of four workers
अंबाला। सरकार हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को 50 लाख और 20 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दे रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर कार्य करते हुए जान गंवाने वाले चार कर्मियों के परिजनों को मैन एंड काइंड कंपनी की ओर से तीन-तीन लाख रुपये की राशि के चैक सौंपे। इनमें तीन पुलिसकर्मी के परिजन व एक पैरामेडिकल स्टाफ सदस्य के परिजन शामिल हैं। यमुनानगर से राजेश्वरी नेक, अंबाला से ओमवती, रोहतक से आशा रानी व केमिस्ट प्रतिनिधि मोहित को यह चैक दिए गए हैं।
विज्ञापन

अनिल विज ने कहा कि मैन एंड काइंड कम्पनी हमारे देश की दवाइयों की एक नामी कंपनी हैं। कंपनी ने कोरोना महामारी में 108 ऑक्सीजन कंसेनटेटर देने का काम किया गया है। वहीं करीब 100 करोड़ रुपये की राशि भारत सरकार को दी गई है। उन्होंने कहा कि इस महामारी ने मानव जाति पर प्रहार किया है और हम सबको मिलकर इससे निपटना है। विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले हेल्थ वर्कर को 50-50 लाख रुपये, हरियाणा पुलिसकर्मी और नगर पालिका के कर्मचारियों को 20-20 लाख रुपये की राशि देने का काम किया हैं। इस अवसर पर नरेश शर्मा, राजेश कुमार, सुशील बाना, विनोद, सत्यपाल, मंडल प्रधान राजीव डिंपल, किरण पाल चौहान, अजय पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed