{"_id":"671196b06b323c994d094e74","slug":"vij-got-angry-after-not-seeing-the-officers-and-said-leave-the-room-ambala-news-c-36-1-amb1002-131302-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अधिकारियों को न देख विज का चढ़ा पारा, बोले कमरा छोड़कर चले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अधिकारियों को न देख विज का चढ़ा पारा, बोले कमरा छोड़कर चले जाएं
विज्ञापन
अंबाला। कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शाम को विज अंबाला छावनी के सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान जब उन्हें जिले के प्रशासनिक अधिकारी नहीं दिखे तो उनका पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद एडीसी अपराजिता और एसडीएम अंबाला कैंट सतिंदर सिवाच सहित अन्य अधिकारियों को सर्किट हाउस के कमरे से बाहर जाने को कह दिया।
उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि यह कोई तरीका नहीं है। इसके बाद विज ने आगामी कार्यों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन एक गाड़ी के दो पहिए हैं उन्हें साथ मिलकर चलना चाहिए। दरअसल इस कार्यक्रम में डीसी, एसपी व अन्य विभागों के कई अधिकारी मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी विज विकास कार्यों पर लापरवाहीं के संबंध में अफसरों की क्लास लगा चुके हैं।
कमेटी के अफसरों का क्या करूं
कोई भी कैबिनेट मंत्री बनता है तो प्रोटोकॉल के तहत उस क्षेत्र के अधिकारियों को एक बार मुलाकात करनी होती है। इसी क्रम में वीरवार को शाम छह बजकर पांच मिनट पर मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। और विज सर्किट हाउस के हॉल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच जाते हैं। यहां पर प्रशासन की तरफ से एडीसी अपराजिता, एसडीएम सतिंदर सिवाच व नगर परिषद के कुछ अधिकारी होते हैं। विज जैसे ही अपनी सीट पर बैठते हैं और एडीसी से अफसरों के न आने पर नाराजगी जाहिर करते हैं। एडीसी कहती हैं कि कैंट से एसडीएम व कुछ नगर परिषद के अधिकारी आए हैं। इस पर विज कहते हैं कि जिला स्तरीय अधिकारियों को होना चाहिए। कमेटी के अफसरों से मुझे क्या करना है मुझे क्या यहां सड़क बनानी है। विज कहते हैं दिस इस रॉग, आप जाओ बस हम अपना काम कर लेंगे। एडीसी दलील देती हैं इतने में फिर विज कहते हैं दिस इन राॅग, मैं कोई पहली बार मंत्री बना हूं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
डीएसपी बोले एसपी साहब पंचकूला ड्यूटी में गए हैं
अफसर सफाई दे ही रहे थे, कि इतने में पुलिस विभाग से डीएसपी विजय कुमार ने मंत्री अनिल विज को बताया कि एसपी साहब पंचकूला वीआईपी ड्यूटी में गए हैं, ऐसे में मंत्री विज का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि दूसरे अफसर कहां हैं। विज ने कहा कि सूचना हमने दोपहर दो बजे ही दे दी थी अब छह बज गए हैं चार घंटे में अधिकारी नहीं पहुंच सके, कैंसिल। आप लोग यहां से जाओ, फिर देखेंगे। विज ने कहा कि अधिकारी कृपया कमरे बाहर चले जाएं।
-- -- -- -- -- -- -
पहली बार सकारात्मकता पर सरकार बनी
मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमेशा से सरकारें एक दूसरी सरकारों के नकारात्मक कामों काे उजागर करती रही हैं। मगर इस बार पहली दफा ऐसा हुआ है कि सकारात्मकता पर सरकार बनी है। हालांकि विपक्ष बहुत शोर मचाता रहा। हमारी सरकार ने काम किए, भ्रष्टाचार पर नकेल कसी, काबलियत के आधार पर बच्चों को नौकरी दी। हमारी सरकार ने पारदर्शिता के साथ काम किया। काम करने के लिए तकनीक का सहारा लिया। वो जमाना बीत गया जब चुनावों में बड़े बड़े पोस्टर लगा दिए, गाड़ियां दौड़ा दीं, लाउड स्पीकर लगा दिए, आज मतदाताओं पर इन बातों का असर नहीं पड़ रहा है। अब हमारे देश का लोकतंत्र काफी परिपक्व हो गया है। वह पांच साल देखते हैं कि उनकी सरकार क्या काम कर रही है और पांच साल बाद वोट से पास या फेल करते हैं। हमारी सरकार को प्रदेश की जनता ने पास कर दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
विकास कार्यों को तेजी से कराएंगे
विज ने कहा कि काम करने के लिए शासन और प्रशासन दो पहिए होते हैं दोनों को समान रूप से चलना चाहिए। मैं यही अधिकारियों से कह रहा हूं कि हमें पूरी शक्ति लगाकर लोगों के काम पूरे कराने चाहिए। अंबाला कैंट में जो विकास के कार्य चल रहे हैं उन्हें और ताकत व तेजी से समय पर पूरा करना चाहिए। हर काम का एक कैलेंडर बनाना चाहिए ताकि सीमित समय में काम को निपटाया जा सके। विज ने कहा कि आज किसी कारण से अधिकारी नहीं आए हैं हो सकता है शर्माते भी हों क्योंकि दो तीन महीने पूरा आराम किया है कामों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। मगर आप लोगों ने जो मैंडेट दिया है वह काम पर दिया है वह ताे जरूर करना होगा।