फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij got 93 challans done by stopping the heavy vehicles running in the wrong lane

विज ने गलत लेन में चल रहे भारी वाहन रुकवाकर 93 के चालान करवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vij got 93 challans done by stopping the heavy vehicles running in the wrong lane
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी निर्धारित लेन को छोड़ गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों को पकड़ने के लिए वीरवार को गृहमंत्री अनिल विज स्वयं जीटी रोड पर उतरे। उन्होंने मोहड़ा के पास जीटी रोड पर एसपी और ट्रैफिक पुलिस के साथ नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को खुद हाथ देकर रोका और उनके चालान करवाए। मंत्री विज जीटी रोड पर करीब दो घंटे तक खड़े रहे। मौके पर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा सहित पुलिस टीमें मौजूद रही।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि गलत लेन पर चलने वाले वाहन चालकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सर्वे में पाया गया है कि हाईवे पर अधिकतर हादसे गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से होते हैं। इस कारण वीरवार को इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। विज ने कहा कि नियमों को न मानने की वजह से हादसे हो रहे हैं। हम जनता को परेशान नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि जनता खुद नियमों का पालन करे।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने सभी एसपी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को लिखा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के हाईवे पर सुनिश्चित करें कि भारी वाहन अपनी-अपनी लेन पर चलें। दूसरे अन्य दूसरे वाहनों को अपनी लेन में चलने दें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमेटिक स्पीड चेक करने के लिए लग रहे कैमरे
गृहमंत्री विज ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक वर्ष लगभग दस हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें लगभग पांच हजार लोगों की मृत्यु होती है और करीब नौ हजार लोग घायल होते हैं। यह केवल यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है। हम सभी हाईवे पर ऑटोमेटिक स्पीड चेक करने के लिए कैमरे लगा रहे हैं। जीटी रोड पर अंबाला से दिल्ली तक 20 प्वाइंट पर कैमरे और रडार लग चुके हैं जो जल्दी काम करना शुरू कर देंगे।
763 वाहनों पर नहीं दिखा रहा सुधार
दो सप्ताह से हाईवे पर गलत लेन में चलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से 763 वाहन चालकों के चालान काटे जा चुके हैं। वीरवार को 93 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इसके बावजूद हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

अन्य जिलों में जाकर भी हाईवे पर की जाएगी जांच
विज ने यह भी कहा कि वह अन्य जिलों में जाकर भी भारी वाहनों की जांच करेंगे। उन्हें उम्मीद है जो हमारी फोर्स और अधिकारी हैं वे भी जैसे मैं चिंता कर रहा हूं, वैसी ही चिंता करें। वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed