{"_id":"661471fe53a8a7a19e0b7874","slug":"vij-expressed-his-pain-said-kept-me-in-the-dark-means-no-trust-ambala-news-c-36-1-amb1002-121191-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विज का छलका दर्द, बोले- मुझे अंधेरे में रखा, मतलब विश्वास नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विज का छलका दर्द, बोले- मुझे अंधेरे में रखा, मतलब विश्वास नहीं है
विज्ञापन
अंबाला। मंत्रिमंडल गठन के बाद से नाराज चल रहे पूर्व गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के एक साक्षात्कार से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। इसमें विज ने कहा कि मुझे मालूम नहीं था कि मुख्यमंत्री बदला जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे छह बार के विधायक हैं और शायद ये बात दूसरे विधायकों को न पता हो मगर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पता होगा। जबकि उस दिन पूर्व सीएम मनोहर लाल की गाड़ी में राज्यपाल आवास पर त्यागपत्र देने भी गया था, तब भी नहीं बताया। कहा कि पता नहीं क्या हुआ, क्यों बदला, कहां तय हुआ, किन लोगों ने तय किया और क्या आवश्यकता थी यह तो वही बता सकते हैं।
मुझे अंधेरे में रखा गया। विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर निकलने की बात पर कहा कि वे गुस्से में नहीं थे, बात यह थी कि जानकारी उनसे साझा नहीं की। जब उन पर भरोसा नहीं तो साथ बैठकर काम करना आसान नहीं। उन्होंने कहा कि वे ये बात कहकर बाहर आए और कहा कि इस केबिनेट में शामिल नहीं होंगे। डिप्टी सीएम बनाने की बात पर विज बोले कि जब इतना बड़ा फैसला हुआ और करीबी से साझा तक नहीं किया तो इसका मतलब था कि आपको विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की बैठकों से दूरी को लेकर विज बोले कि वे पार्टी के छोटे कार्यकर्ता हैं। उनकी यही हैसियत है। वे खुद को अंबाला कैंट तक सीमित रखेंगे।
एक्स से कुछ देर के लिए हटा मोदी का परिवार
विज की एक्स प्रोफाइल पर मोदी का परिवार उनके नाम के साथ पहले लिखा था। मगर कुछ देर के लिए वह हटा दिया और आगे उसे नीचे की तरफ लिख दिया है। मगर इतनी देर में प्रदेश में यह बात चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद विज ने इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि वे अब एक्स हो गए हैं और सभी जगह पर एक्स लिखना चाहिए। जब मैं एक्स पर अपने प्रोफाइल में एक्स लिखने लगा तो अक्षरों को संख्या ज्यादा होने के कारण मोदी का परिवार (जो कि वे हैं) ऊपर से हटाकर नीचे लगाना पड़ा। इससे कुछ लोगों को खेलने का अवसर मिल गया। वे भाजपा का अनन्य भक्त हैं।