फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vigilance team of FCI raided the warehouse located in Manakpur and record captured

एफसीआई की विजिलेंस टीम ने मानकपुर स्थित गोदाम में की छापेमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team of FCI raided the warehouse located in Manakpur and record captured
धूलकोट स्टेशन पर मिली 50 चावल की बोरियों के मामले में शुक्रवार को एफसीआई की विजिलेंस टीम ने मानकपुर गोदाम पर छापामारी की और यहां का रिकॉर्ड जब्त किया। इसी गोदाम से ही 14 अगस्त को 50 चावल की अतिरिक्त बोरियों को मालगाड़ी में लोड करने के बहाने स्टेशन पर भेजा गया था। इन बोरियों को लोडिंग स्टेशन के एक तरफ दीवार के किनारे सरका दिया गया था ताकि किसी की नजर न पड़े, लेकिन आरपीएफ के कांस्टेबल ने इन बोरियों की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी थी।
विज्ञापन

--------------
किन मुद्दों पर हो रही है जांच:-
एफसीआई की बोरियां कैसे स्टेशन पहुंच गई और किस अधिकारी व कर्मचारी की मौजूदगी में यह गोलमाल हुआ है, क्या इससे पहले भी कभी एफसीआई के गोदाम से इस प्रकार बोरियां गायब हुई हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर पंचकूला से आई एफसीआई की विजिलेंस टीम ने रिकॉर्ड खंगालने का काम शुरू कर दिया है। वीरवार को भी विभागीय अधिकारी की निगरानी में टीम ने मानकपुर व नसीरपुर सहित अन्य गोदाम पर छापामारी की थी। मामला संदिग्ध होने पर अब विजिलेंस की टीम भी जांच में जुट गई है। शुक्रवार विजिलेंस टीम ने मानकपुर गोदाम से रजिस्टर, रसीद बुक, स्टॉक बुक सहित अन्य जरूरी सभी दस्तावेज जब्त किए जोकि इस मामले की सबसे अहम कड़ी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------
यह था मामला
दरअसल 14 अगस्त की रात को अकलतारा स्टेशन से एक मालगाड़ी चावल की बोरियां लेकर धूलकोट स्टेशन पहुंची थी और यहीं से ही एक मालगाड़ी चावल की बोरियां लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान लगभग 100 कट्टे स्टेशन पर ही रह गए थे। इनमें से 50 कट्टे संबंधित व्यापारी बिना रेलवे को जुर्माना दिए 14 अगस्त की रात को ही ट्रक में लोड करके ले गया था, लेकिन 50 कट्टे रेलवे परिसर में ही रह गए थे। रात के समय आरपीएफ कांस्टेबल गश्त करते हुए मौके पर पहुंचा और 50 लावारिस कट्टों को देखा तो उसने तुरंत मामले की जानकारी छावनी आरपीएफ पोस्ट पर इंस्पेक्टर को दी। इसके बाद चावल से भरी बोरियों को आरपीएफ ने कब्जे में लिया और इस संबंध में 15 अगस्त को उक्त दोनों व्यापारियों सहित एफसीआई अधिकारियों से पूछताछ की तो उक्त व्यापारी ने रेलवे को 1890 रुपये का भुगतान कर दिया, वहीं एफसीआई अधिकारी ने बताया कि गलती से 50 अतिरिक्त चावल के कट्टों को स्टेशन भेज दिया था, जब चावल की बोरियां मालगाड़ी में लोड की जा रही थी तो मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारी ने गलती पकड़ ली और कट्टों को स्टेशन पर ही एक तरफ रखवा दिया था जोकि अगले दिन उठा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
मामले में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है। यह एक गंभीर जांच का विषय है। इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे सकता।
चंद्रा आनंद, विजिलेंस अधिकारी, एफसीआई पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed