फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   vigilance inspector's mother died after being hit by a train

Ambala News: विजिलेंस इंस्पेक्टर की मां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
vigilance inspector's mother died after being hit by a train
अंबाला। सहेलियों के साथ वृंदावन जा रही करनाल के विजिलेंस इंस्पेक्टर की मां की छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सचखंड एक्सप्रेस के आते ही सभी महिलाएं चढ़ रही थी तबभी महिला का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में फंस गई। यात्रियों ने आनन-फानन में ट्रेन की चेन खींचकर रोका। अस्पताल में डॉक्टरों ने 56 वर्षीय बराड़ा के साजन विहार निवासी सिम्मी को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई सत्यवीर ने बताया कि महिला के तीन लड़के हैं। महिला का बेटा सचिन कुमार करनाल में बतौर विजिलेंस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

मंदिर की कीर्तन मंडली संग जा रही थी वृंदावन
परिजनों ने बताया कि इलाके के ही मंदिर में कीर्तन करने वाली महिलाओं का एक ग्रुप वृंदावन जा रहा था। वह भी उनके संग दर्शन के लिए जा रही थी और करीब 14 दिन के बाद ही आना था। सभी तैयारियां पूरी कर रखी थी। भगवान का नाम जपते-जपते सभी जा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। बेटों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही महिला ने आंख का ऑपरेशन करवाया था। एक बेटा बिजनेसमैन तो दूसरा सीए है। सबसे छोटे बेटे सीए की शादी को लेकर भी परिवार में चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed