फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   VHP's Dharma Raksha Nidhi Surrender Campaign ends on 10th

Ambala News: विहिप के धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का समापन 10 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
VHP's Dharma Raksha Nidhi Surrender Campaign ends on 10th
अंबाला सिटी। विश्व हिंदू परिषद जिला अंबाला के नेतृत्व में बीते 1 फरवरी से 10 मार्च तक धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अंबाला जिला से 5 लाख का निधिकोष एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अजैब सिंह राणा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के सभी प्रांतों में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसी कड़ी में अंबाला जिला को 5 लाख का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर व शहरी क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगामी 10 मार्च तक इस लक्ष्य को सुनिश्चित करेंगे। यह अभियान प्रत्येक वर्ष में एक बार चलाया जाता है। जिसमें एकत्रित किए गए निधिकोष को समाजसेवा से जुड़े कार्यों में लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जाता है। परिषद की ओर से पूरे प्रदेश में स्कूल, सिलाई सेंटर, गोशालाएं, संस्कार केन्द्र, वेद विद्या केन्द्र, कंप्यूटर परीक्षण केन्द्र, गो चिकित्सा केन्द्र, रक्तदान शिविर आदि लगाए जाते हैं। जिसमें इस फंड को लगाया जाता है। अंबाला जिला में इस अभियान को भीम सिंह राणा, रमेश जोशी, उमेद सिंह राणा, अशोक कक्कड़, एडी शर्मा, ज्ञानचंद, राकेश खन्ना सहित अनेकों कार्यकर्ता जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed