फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   VHP worker assaulted, policemen line spot

Ambala News: विहिप कार्यकर्ता से मारपीट, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
VHP worker assaulted, policemen line spot
नारायणगढ़ थाने के बाहर रोष जताते हुए कार्यकर्ता - संवाद
नारायणगढ़ / अंबाला। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता से थाने में ले जाकर हेड कांस्टेबल और होम गार्ड ने मारपीट की। मामला कार्यकर्ता के जबरन रेहड़ी-फड़ी वालों के आईडी चेक करने का था। कार्यकर्ता पिटाई की सूचना पता लगते ही कार्यकर्ताओं ने नारायणगढ़ थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। कार्यकर्ता दोनों मुलाजिमों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए। थाना प्रभारी से भी मामला शांत नहीं हुआ तो डीएसपी हेडक्वार्टर रमेश मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल जसविंद्र और होम गार्ड निर्मल को लाइन हाजिर करने और उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। डीएसपी रमेश ने कहा कि वे एसपी के समक्ष मामला रखकर सस्पेंड करने की बात रखेंगे। करीब एक घंटे के बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऐसे चले आरोप-प्रत्यारोप

नारायणगढ़ की सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में रेहड़ी-फड़ी लगती हैं। दूसरे राज्यों तक के लोग यहां पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर गुजर बसर करते हैं। पुलिस को सब्जी मंडी प्रधान ने बताया था कि कुछ युवक रेहड़ी-फड़ी वालों के आधार और पहचान पत्र जांचने शुरू कर दिए थे। देखते ही देखते सब्जी मंडी प्रधान ने इसकी सूचना नारायणगढ़ थाने में दे दी थी। उधर, थाने में दी शिकायत में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आशुतोष ने बताया कि वह सुबह करीब 12 बजे परशुराम चौक के पास निजी काम से गए थे। कुछ बाहरी रेहड़ी वाले थे और उनसे फलों के भाव पूछे तो बहुत ज्यादा बताए। बात करने पर अभद्र व्यवहार करने लगे। इतने में आसपास के रेहड़ी वाले भी आ गए और गालीगलौज करने लगे। इतने में पुलिस आ गई और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। करीब दो से तीन कार्यकर्ताओं ने हेड कांस्टेबल जसविंद्र और होमगार्ड निर्मल पर मारपीट के आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई करने की मांग उठाई थी। हिंदू संगठन ने बाहरी रेहड़ी-फड़ी वालों के दस्तावेजों की जांच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार जांचने के लिए टीम गठित

डीएसपी हेडक्वार्टर की ओर से कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था। रेहड़ी-फड़ी वालों के आधार कार्ड जांचने के लिए टीम का गठन कर दिया है। इस टीम में दो पुलिस मुलाजिम, दो नगर पालिका के कर्मचारी और दो हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। सोमवार से दस्तावेज जांचे जाएंगे।

गौरव, इंस्पेक्टर, नारायणगढ़ थाना प्रभारी

नारायणगढ़ थाने के बाहर रोष जताते हुए कार्यकर्ता - संवाद

नारायणगढ़ थाने के बाहर रोष जताते हुए कार्यकर्ता - संवाद

नारायणगढ़ थाने के बाहर रोष जताते हुए कार्यकर्ता - संवाद

नारायणगढ़ थाने के बाहर रोष जताते हुए कार्यकर्ता - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed