फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Very effective counseling in choosing a career

कॅरिअर चुनने में परामर्श बहुत प्रभावी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Very effective counseling in choosing a career
अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने तुलसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर परामर्श सत्र का आयोजन किया। परामर्श सत्र में प्रबंधन से रितेश जैन ने विद्यार्थियों को बारहवीं के बाद अनगिनत कॅरिअर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में सही कॅरिअर विकल्प चुनने में सत्र उनके लिए बहुत प्रभावी था। विद्यार्थियों ने आईटी शिक्षिका मेघा अरोड़ा और प्रियंका तेजवानी के साथ शारीरिक प्रशिक्षक परविंदर सिंह की निगरानी में एआईएमटी का दौरा किया। विद्यार्थी एआईएमटी का दौरा करने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। वे परामर्श सत्र के बारे में उत्सुक थे। प्रबंधन विभाग की फैकल्टी डॉ. शिल्पा खन्ना ने स्कूल के सम्मानित फैकल्टी सदस्यों का स्वागत किया। सत्र की शुरुआत एआईएमटी के संकाय सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग से हुई।
विज्ञापन

एआईएमटी के संकाय सदस्य ने विद्यार्थियों को एआईएमटी द्वारा पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। स्कूल के संकाय के सदस्यों ने सत्र की सराहना की। अंत में निदेशक डॉ. चेष्टा कश्यप और एआईएमटी के संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed