फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Venkat has more than 10 cases of murder, robbery, extortion and ransom registered against him. He came into the limelight after the murder of the BSP state secretary.

Ambala News: वेंकट पर हत्या, लूट, फिरौती और रंगदारी के 10 से ज्यादा मामले दर्ज, बसपा प्रदेश सचिव की हत्या के बाद आया था चर्चा में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Venkat has more than 10 cases of murder, robbery, extortion and ransom registered against him. He came into the limelight after the murder of the BSP state secretary.
अंबाला। नारायणगढ़ में जनवरी में बसपा के प्रदेश सचिव व अधिवक्ता हरबिलास रज्जूमाजरा की हत्या के बाद चर्चा में आया अपराधी वेंकट गर्ग 10 महीने से फरार चल रहा था। वेंकट पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे विदेश से पकड़ने के लिए पुलिस काफी कोशिश भी कर रही थी। वेंकट के पकड़े जाने के बाद हरबिलास हत्याकांड में नई कड़ी जुड़ेगी। वेंकट पर अंबाला, यमुनानगर सहित अन्य शहरों में 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य केस हैं। कुछ मामलों में वह जेल में भी रह चुका है।
विज्ञापन


मोनू राणा गैंग के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में रखा था कदम
मूलरूप से अंबाला के नारायणगढ़ का रहने वाला वेंकट ने सबसे पहले मोनू राणा गैंग संग मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। मोनू राणा गैंग के सदस्य काला राणा की दुश्मनी का बदला लेने के लिए वेंकट गर्ग ने अन्य साथियों संग मिलकर एक व्यक्ति पर गोलियां बरसाई थी। उसके बाद साहिल राणा को भी मारने का प्रयास किया था। इस तरह से वह एक के बाद एक अपराध करता रहा। कुछ समय बाद वेंकट की मोनू राणा गैंग से ही अनबन हो गई। बाद में वह अपने इलाके के ही कुछ एक युवकों को जोड़कर अपना गैंग चलाने लगा।
विज्ञापन


वर्ष 2024 के बाद बना लिया अपना गैंग
वर्ष 2024 में वेंकट गर्ग पर नारायणगढ़ के एक निजी रेस्तरां में हमला हुआ था। हमलावरों ने वेंकट गर्ग के पैर तोड़ दिए थे। इसके बाद से ही वेंकट अपना गैंग बनाकर नारायणगढ़ क्षेत्र में रंगदारी का काम करने लगा। यहां वेंकट पर सबसे पहले बसपा नेता हरबिलास की हत्या के आरोप लगे। इसके बाद सब्जी मंडी में आढ़ती की दुकान पर रंगदारी के लिए फायरिंग कराने के आरोप, नारायणगढ़ में रेस्टोरेंट पर रंगदारी के लिए फायरिंग के आरोप, नारायणगढ़ में ज्वैलर्स को जान से मारने की व्हाटसएप के जरिए धमकी दी आदि मामले इस साल ही चर्चा में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवादित जमीनों के मामले से की नारायणगढ़ में शुरुआत
विवादित जमीन के मामलों में भी उसका नाम सामने आया। बसपा नेता हरबिलास की हत्या में भी जमीन का विवाद सामने आया था। इस हत्याकांड के बाद एकाएक वेंकट विदेश भाग गया और वहीं से नारायणगढ़ के कारोबारियों को पहले धमकी फिर फायरिंग कराने के बाद दहशत पैदा कर रहा था। इसके बाद से नारायणगढ़ क्षेत्र के व्यापारी काफी डरे हुए थे और पुलिस पर वेंकट को पकड़ने का दवाब भी बना रहे थे। बताया जाता है कि वेंकट की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने मां और भाई के संग रहता है। बसपा नेता हत्याकांड के ठीक बाद वेंकट गुरुग्राम के पते पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था। पुलिस ने इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करा दिया था, वहीं सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed