{"_id":"6aef86bd90233f098907e9fa","slug":"vehicles-were-seen-crawling-on-the-highways-buses-and-trains-were-packed-to-the-brim-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172394-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजमार्गों पर रेंगते दिखे वाहन, ठसाठस भरीं बसें और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजमार्गों पर रेंगते दिखे वाहन, ठसाठस भरीं बसें और ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर उमड़ी यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़। संवाद
दिवाली पर चरमराई व्यवस्था, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिवाली पर घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ से यातायात साधन चरमरा गए हैं। राजमार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव है। ट्रेनों और बसों में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर यातायात दबाव कई गुना बढ़ गया है। अकेले दिल्ली राजमार्ग से एक ही दिन में करीब डेढ़ लाख से अधिक वाहन गुजरे। अंबाला शहर और छावनी की मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती नजर आईं। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति विकट दिखाई दी। बस अड्डों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों को सीट पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर उन्हें धक्के खाने पड़े।
ट्रेनों में जानलेवा भीड़
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति सबसे अधिक विकट दिखाई दी। अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंदर मौजूद यात्रियों ने सुरक्षा के लिए दरवाजे बंद कर लिए थे, जिसे बाहर खड़े यात्री पीटते रहे। आरपीएफ के जवानों ने हस्तक्षेप कर दरवाजे खुलवाए और यात्रियों को अंदर प्रवेश कराया। जनरल बोगियों में क्षमता से कई गुना अधिक यात्री ठूंसे हुए थे। कई यात्री जान जोखिम में डालकर दरवाजों या खिड़कियों से बाहर लटके सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
राजमार्गों पर वाहनों का भारी दबाव
दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग और अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर यातायात का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया है। अकेले दिल्ली राजमार्ग से एक ही दिन में लगभग डेढ़ लाख से अधिक वाहन गुजर रहे हैं। अंबाला शहर और छावनी की मुख्य सड़कों पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, और गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती नजर आईं। इस भारी दबाव के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। यातायात पुलिस को भी भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बस अड्डों पर भी मारामारी
अंबाला छावनी बस अड्डे का हाल भी ट्रेनों जैसा ही रहा। यहां उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। टिकट खिड़की से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों में पहले चढ़ने की होड़ मची रही और उन्हें धक्के खाने पड़े। अंबाला रोडवेज डिपो ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो विशेष बसों को सीतापुर, शाहजहांपुर, लखनऊ और बरेली के लिए रवाना किया। सहारनपुर से अंबाला पहुंची उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों के जरिये भी यात्रियों को उनके गंतव्यों की ओर भेजा गया।