फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vehicles from outside are being parked in railway parking

Ambala News: रेलवे की पार्किंग में खड़े हो रहे बाहर के वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicles from outside are being parked in railway parking
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की पार्किंग में खड़े अन​धिकृत वाहन। संवाद - फोटो : rajauri
अंबाला। गार्ड सहित ट्रैकमैन की बाइक चोरी होने के बाद रेलवे कर्मचारियों की पार्किंग में अनधिकृत वाहन खड़े हो रहे हैं। आरपीएफ की सुस्ती के चलते बाहरी लोग इन पार्किंग का फायदा उठा रहे हैं। शुल्क बचाने के चक्कर में बसों में सफर करने वाले लोग भी अपनी कार सहित दोपहिया को रेलवे कर्मचारियों की पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब सहित हिमाचल की तरफ से आने वाली टैक्सी चालकों ने भी इसे अपना ठिकाना बना लिया है। ऐसे में रेलवे कर्मचारियों को या तो आरक्षण और पार्सल केंद्र के सामने और या फिर आरएमएस कार्यालय के पास अपने वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को वाहन चोरी होने का डर भी सता रहा है। हालांकि आरपीएफ द्वारा कर्मचारियों के वाहनों के लिए स्टीकर भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन

स्टेशन पर तैनात 800 से अधिक कर्मचारी
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में 800 के करीब कर्मचारी तैनात हैं। इनमें लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर, अधीक्षक, क्लर्क, टीटीई आदि हैं। इन कर्मचारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्टों में लगती है। लेकिन जब भी वो वाहन सहित ड्यूटी पर आते हैं तो उन्हें अपनी पार्किंग में जगह ही नहीं मिलती। इस संबंध में कई बार कर्मचारियों की तरफ से शिकायत स्टेशन अधीक्षक से भी की गई। वहीं स्टेशन अधीक्षक ने भी पार्किंग से अनधिकृत वाहनों को हटाने के लिए लिखित में पत्र जारी किया। बावजूद इसके आरपीएफ कोई पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम के निर्देश पर हुई थी कार्रवाई
लगभग दो माह पहले सरकारी दौरेे पर जाते हुए तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक एमएस भाटिया की नजर रेलवे कर्मचारियों की पार्किंग पर पड़ी तो उन्होंने इतनी संख्या में वाहनों को वहां खड़े देखकर हैरानी जताई थी। वहीं आरपीएफ को निर्देश दिए थे कि अनधिकृत वाहनों की जांच की जाए। आरपीएफ ने अनधिकृत वाहनाें पर शिकंजा कसने के लिए दोपहिया पार्किंग के गेट पर ताला लगा दिया था। रेलवे का पहचान पत्र दिखाने वाले कर्मचारियों के वाहन तो छोड़ दिए गए थे, वहीं 50 के करीब अनधिकृत वाहनों के चालान काटे थे। इसके बाद कुछ दिन तक व्यवस्था में सुधार रहा। लेकिन अब यह व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई है।

वर्जन
ऐसा नहीं है। अनधिकृत वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहनों के रेलवे एक्ट के तहत चालान काटे जाते हैं। अगर दोपहिया सहित कार पार्किंग में अनिधकृत वाहन खड़े हो रहे हैं तो इन पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed