{"_id":"5d360ca78ebc3e6ccc03c8fc","slug":"vande-bharat-train-in-ambala-ambala-news-rtk506576850","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के दरबार जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली-कटड़ा के बीच वंदे भारत का ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के दरबार जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली-कटड़ा के बीच वंदे भारत का ट्रायल सफल
Wed, 24 Jul 2019 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट स्टेशन में खड़ी वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली से कटड़ा के बीच ट्रायल सफल रहा। नई दिल्ली से सुबह छह बजे निकली ट्रेन अंबाला छावनी स्टेशन पर करीब आठ बजकर छह मिनट पर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन का ठहराव महज छह मिनट तक ही रहा। यहां से उसे लुधियाना व कटड़ा के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
कुछ रेलवे अधिकारी भी ट्रेन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुुंचे। हालांकि छावनी स्टेशन से कोई ट्रेन में सवार नहीं हुआ। वहीं करीब आठ घंटे में इसके दिल्ली से कटरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का समय है। इससे पहले दूसरी ट्रेनें यह सफर दस से बारह घंटे में तय करती थी। यही वजह है कि सोलह एसी चेयर कोच वाली इस ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर की व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना था कि यह ट्रेन केवल ट्रायल के रूप में निकाली जा रही है। सफल ट्रायल के बाद ही इस ट्रेन को यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन के शुरू होने पर दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा करने वालों का काफी समय बचेगा। पहले जहां इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी 12 घंटे में तय होती थी, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने पर यात्रा का समय घटकर मात्र 8 घंटे रह जाएगा।
विज्ञापन
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को होगा लाभ
वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे अधिक लाभ माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा। इस ट्रेन के इंजन को प्रति घंटे दो सौ की स्पीड से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। परंतु दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक यह रेलगाड़ी फिलहाल 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं दौड़ सकती। निकट भविष्य में इस ट्रैक पर इस रेलगाड़ी की गति को बढ़ाया जा सकता है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है यह रेलगाड़ी
रेलगाड़ी में एग्जक्यूटिव कोच भी है, जिससे मूवएबल चेयर व प्रत्येक चेयर के साथ चार्जर प्वाइंट की सुविधा भी है।