फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Bharat got late on the first day itself, reached Ambala 20 minutes late from Katra and 30 minutes late from New Delhi

Ambala News: पहले दिन ही लेट हुई वंदे भारत, कटरा से 20 तो नई दिल्ली से 30 मिनट की देरी से पहुंची अंबाला

Fri, 05 Jan 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat got late on the first day itself, reached Ambala 20 minutes late from Katra and 30 minutes late from New Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कटरा से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत का संचालन 16 कोच के साथ वीरवार को हो गया। पहले ही दिन कटरा से वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली की ओर से आने वाली वंदे भारत भी 30 मिनट लेट रही।
ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय 11.44 मिनट था लेकिन ट्रेन दोपहर 12.04 बजे प्लेटफार्म 1 पर पहुंची। इसी तरह शाम को भी नई दिल्ली से आई वंदे भारत 30 मिनट की देरी से अंबाला स्टेशन पर पहुंची जबकि ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 5.10 था और ट्रेन 5.45 बजे प्लेटफार्म नंबर 7 पर आई।
विज्ञापन

ट्रेन के आगमन को लेकर रेलवे अधिकारी पूरी तरह से सतर्क नजर आए। इस दौरान ट्रेन के संबंध में यात्रियों को जानकारी देने के लिए लगातार उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। वहीं वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी यात्रियों का मार्गदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल चलेगी अमृतसर वंदे भारत
शनिवार 6 जनवरी को 8 कोच के साथ अमृतसर-पुरानी दिल्ली सेक्शन पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। रेलवे ने इसकी पूरी तैयार कर ली है और अंबाला कैंट स्टेशन पर भी अधिकारी तैयार हो गए हैं ताकि ट्रेन का संचालन सुचारु ढंग से हो सके और ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियाें को परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन में पहले दिन की सभी सीटें बुक हो गई हैं और ट्रेन नंबर 22488 की एसी चेयर कार में वेटिंग का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है, वहीं एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 17 वेटिंग आ गई है। इसी प्रकार पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत 22487 में एसी चेयर कार की वेटिंग 40 और एग्जीक्यूटिव की वेटिंग 10 तक पहुंच गई है। ट्रेन का संचालन सप्ताह के छह दिन होगा और शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
यह है किराया
अमृतसर-पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22488 व 87 वंदे भारत में एसी चेयरकार का किराया 1340 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 2375 रुपये देना होगा जबकि अमृतसर से अंबाला कैंट तक का एसी चेयरकार का किराया 810 रुपये और एग्जिक्यूटिव श्रेणी का किराया 1510 रुपये निर्धारित किया गया है।
यह है समय सारिणी
ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर से सुबह 8.20 बजे चलकर सुबह 11.34 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर और दोपहर 1.50 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22487 पुरानी दिल्ली से दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर 5.27 बजे अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म 6/7 पर और रात 8.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल और अंबाला कैंट स्टेशनों पर होगा।

कटरा और अमृतसर से चलने वाली दोनों नई वंदे भारत का किराया रेलवे के साॅफ्टवेयर पर अपडेट कर दिया गया है और टिकटों की बुकिंग भी शुरु हो गई है। यात्री ऑनलाइन तरीके से व आरक्षण केंद्र पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। - नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed