फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Bharat food will be prepared in Shatabdi Base Kitchen

Ambala News: शताब्दी बेस किचन में बनेगा वंदे भारत का खाना

Wed, 31 Jan 2024 04:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat food will be prepared in Shatabdi Base Kitchen
बेस किचन में वेज और नॉन वेज तैयार करने के लिए बनाए गए अलग-अलग स्थान। संवाद
अंबाला। देश की प्रीमियम ट्रेनों शताब्दी और वंदे भारत के यात्रियों को साफ और गुणवत्ता पूर्ण खाना उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने बेस किचन को आधुनिक बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ये सभी काम सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। इसके तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित शताब्दी की बेस किचन का कायाकल्प किया जा रहा है। बेस किचन में कई प्रकार के बदलाव किए जा रहे हैं। जहां जगह पर ही वेज और नॉन वेज खाना पैक किया जाता था, अब वो दोनों जगह को शीशे से कवर कर केबिन का आकार दिया है यानी एक केबिन में वेज खाना पैक किया जाएगा और दूसरे केबिन में नॉन वेज खाना। इसके अलावा बेस किचन में जहां खाद्य पदार्थ, रोटी व चावल तैयार किए जाएंगे। उस हिस्से को भी तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है ताकि यात्रियों की भावनाओं को ध्यान रखते हुए शुद्ध और स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

लगाई जाएंगी मशीनें
मौजूद समय में बेस किचन में तैयार होने वाला कच्चा सामान यानी प्याज, टमाटर सहित अन्य मसालों आदि का मिश्रण कर्मचारियों द्वारा तैयार किया जाता है। वहीं, बर्तन धोने का काम भी कर्मचारी करते हैं लेकिन अब यह मशीनों आदि की मदद से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शताब्दी का तैयार हो रहा सामान
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित बेस किचन में चंडीगढ़ से चलने वाली दो शताब्दी एक्सप्रेस का खाना तैयार किया जा रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी में सुबह का नाश्ता और ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में दोपहर का खाना तैयार किया जा रहा है।
चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत का खाना होगा तैयार
कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित बेस किचन को बदलाव इसलिए भी किया जा रहा है ताकि इस बेस किचन में चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत का खाना भी तैयार किया जा सके। हालांकि इस पर अंतिम फैसला आईआरसीटीसी द्वारा लिया जाएगा। मौजूदा समय में कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 24778 का खाने की जिम्मेदारी प्लेटफार्म 1 पर स्थित भोजनालय के सुपुर्द है। एजेंसी ने स्टेशन से कुछ दूरी पर एक रिहायशी क्षेत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस का बेस किचन तैयार किया है। वहीं से खाद्य पदार्थ तैयार होकर स्टेशन पर आते हैं और फिर इन्हें वंदे भारत में चढ़ाया जाता है।

वर्जन
यात्रियों को साफ-सुथरा और गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए बेस किचन में बदलाव किया जा रहा है। आईआरसीटीसी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसमें वेज और नॉन वेज दोनों के लिए अलग-अलग केबिन होंगे। सीसीटीवी की निगरानी में खाना तैयार किया जा रहा है।
अशोक कुमार, इंचार्ज, बेस किचन, अंबाला।

बेस किचन में वेज और नॉन वेज तैयार करने के लिए बनाए गए अलग-अलग स्थान। संवाद

बेस किचन में वेज और नॉन वेज तैयार करने के लिए बनाए गए अलग-अलग स्थान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed