फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vamana became Krishna Murari, came to the door of the sacrificial king.. Devotees gathered in Vaman Dwadashi fair

वामन बन गए कृष्ण मुरारी पधारे बलि राजा के द्वार... वामन द्वादशी मेले में उमड़ा भक्तों का हुजूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vamana became Krishna Murari, came to the door of the sacrificial king.. Devotees gathered in Vaman Dwadashi fair
Vamana became Krishna Murari, came to the door of the sacrificial king.. Devotees gathered in Vaman Dwadashi fair - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। भगवान वामन के दर्शन के लिए पुरानी अनाज मंडी में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। उधर भजन मंडली ने वामन की लीलाओं का वर्णन करते हुए मेले में रंग भरे। वामन बन गए कृष्ण मुरारी पधारे बलि राजा के द्वार...बाल रूप धर तारा भक्त आदि भजनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इतना ही नहीं आतिशबाजी और रंग बिरंगी लाइटों ने मेले में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात तक दूर-दूर के क्षेत्रों से भक्तजन भगवान वामन के दर्शनों के लिए पहुंचे। जिन्होंने पंडाल में विराजे भगवान वामन के पांचों हिंडोलों के समक्ष माथा टेकते हुए सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने पंजीरी व फल का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, पंडाल में सजे मंच पर सुबह आठ बजे से लेकर रात 11 बजे तक भजन मंडली ने भजनों का गुणगान करते हुए भगवान वामन की लीलाओं का वर्णन किया। भक्तों ने भी भजनों पर खूब नृत्य किया और भगवान वामन की आराधना की। वामन द्वादशी मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लगाए गए। वहीं, साथ में लगे मेले में झूलों व खानपान की वस्तुओं का लोगों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

रोशनी से जगमग हुआ मेला
प्रत्येक वर्ष वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन रात को करीब 8 बजे भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सहारनपुर व अन्य जगहों से मंगवाई गई आतिशबाजी जलाई गई और सारा आसमान रंग-बिरंगा हो गया। श्री सनातन सभा की ओर से आतिशबाजी (रोशनी) की व्यवस्था की गई। जिससे अंबालावासियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गायकों ने किया भजनों का गुणगान
सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक पंडित बोधराज ने भगवान वामन की लीलाओं को भजनों के माध्यम से बताया। इसके बाद भजन गायक कपिल अग्रवाल ने भगवान कृष्ण, वामन, विष्णु की लीलाओं को भजन के माध्यम से गुणगान किया। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक भजन गायक नवीन दिवाना ने भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। शाम 5 बजे से साढ़े आठ बजे तक बेबी हन्नी ने भजनों का गुणगान किया। भगवान के भजनों पर सभी भक्तजन झूम उठे। रात आठ बजे से 11 बजे तक भजन गायक विनोद ने भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया। इस दौरान भक्तजनों ने भगवान के भजनों पर खूब नृत्य किया।
आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
शुक्रवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक भजनों का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद करीब दोपहर दो बजे से दो मेरठ से और एक अंबाला का बैंड पहले भगवान वामन की आरती करेंगे और उसके बाद शोभायात्रा का आरंभ किया जाएगा, जोकि पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर तंदूरा बाजार, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, जैन बाजार, हलवाई बाजार, गेंडामल धर्मशाला, दो नंबर चौकी, पुराना सिविल अस्पताल से होते हुए नवरंग राय तालाब तक पहुंचेगी। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच में भगवान वामन की भव्य आरती होगी और उसके बाद भगवान वामन को विश्राम स्थल पर स्थापित किया जाएगा।
उधर..................
शिव धाम गौरी ताल मंदिर में आज लगेगा मेला, शीश नवाकर भक्त करेंगे भगवान वामन का गुणगान
फोटो-31
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव धाम गौरी ताल मंदिर में भगवान वामन द्वादशी का प्रसिद्ध मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। वीरवार को गांव के सरपंच नरेश चौहान ने रिबन काट कर मेले का शुभारंभ किया, वहीं जजपा हलका अध्यक्ष मनदीप बोपाराय ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई।
शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मंदिर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका कालड़ा ने झंडा रस्म को पूरा किया। इसके बाद पालकी पूजन भाजपा मुलाना मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा द्वारा किया गया। मेले के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में झांकियों ने सब का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की झांकी की शोभा देखते ही बन रही थी। मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में कई बैंड का विशेष रूप से प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर के भवन की शोभा देखते ही बनती है। वामन द्वादशी का मेला देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। दो दिवसीय मेले में सैकड़ों लोग वामन भगवान जी की पालकी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
28 सालों से आयोजित हो रहा मेला
मेले की प्रथा 28 साल पुरानी है, वहीं पिछले तीन सालों से इस मेले का आयोजन युवाओं द्वारा ही किया जा रहा है। भगवान वामन की कृपा से संतान प्राप्ति के बाद सुमेर चंद ने भगवान वामन जी की 15 फुट उंची प्रतिमा का निर्माण कराया था। तब से इस मंदिर की महत्ता चारों ओर विख्यात है।

मेले के कार्यक्रम
कमेटी प्रधान राजीव बंसल ने बताया कि कस्बा की परंपरा बन चुके इस मेले को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले में आज यानी 17 सितंबर शाम को मंदिर में मेले पर भव्य आयोजन होगा। मेले के दौरान शिव धाम गौरी ताल मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग किया जाता है। मेले में कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण राणा द्वारा किया जाएगा। मंदिर में अमरनाथ गुफा की तरह ही एक गुफा का निर्माण कर एक विशेष झांकी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि वामन द्वादशी मेला अंबाला, जगाधरी व मुलाना में लगाया जाता है। मेले की रौनक देखने लायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed