फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaman Dwadashi fair will start from today

Ambala News: आज से शुरू होगा वामन द्वादशी मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Vaman Dwadashi fair will start from today
अंबाला सिटी। अंबाला में होने वाले 120 वर्षों से लगते आ रहे एतिहासिक वामन द्वादशी मेले को लेकर सनातन धर्म सभा अपनी तैयारियाें में जुटी हुई है। शुक्रवार को हवन के बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मेला भी शुरू हो जाएगा। 100 कार्यकर्ताओं से अधिक की टीम दिन रात एक कर विभिन्न तैयारियों में जुटी हुई है। मेले को लेकर सनातन धर्म सभा ने श्रद्धालुओं को बांटने के लिए डेढ़ क्विंटल पंजीरी का प्रसाद बनवाया है।
विज्ञापन

बाजारों में भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह मेले के लिए स्वागत द्वार बनाए गए हैं। मेले में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से भी बैंड मंगवाएं गए हैं। इस बार मेले में महाराष्ट्र का संयोग बैंड विशेष रहेगा। नौका विहार के लिए भी नौ रंगराय तालाब में सफाई करवाई गई है। साथ ही गंदा पानी निकाल कर ताजा पानी भरा गया है।
विज्ञापन

हवन के बाद शुरू होगी शोभा यात्रा
सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार सुबह आठ बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित वामन भगवान मेला पंडाल में हवन का कार्यक्रम किया जाएगा। तत्पश्चात सुबह 10 बजे बड़ा ठाकुरद्वारा नौरंगराय तालाब के सामने से वामन भगवान का पहला हिंडोला विधिवत उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद श्री राधे कृष्ण मंदिर पुराना सिविल अस्पताल चौक से वामन भगवान का दूसरा हिंडौला, तीसरा हिंडोला कलाल माजरी नगरखेड़ा से, चौथा हिंडोला कलाल माजरी चौक से उठाया जाएगा। इसी प्रकार अंतिम हिंडोला नौरियान मंदिर तंदूरा बाजार से उठाया जाएगा। हिंडोलों की शोभायात्रा बड़ा ठाकुर द्वारा से शुरू होकर बस्ती राम बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार और तंदूरा बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी में पहुंचेगी। जहां पर भगवान का कीर्तन किया जाएगा। शुक्रवार को पंजाबी गायक रोशन प्रिंस भगवान का गुणगान करेंगे।

आतिशबाजी के लिए सहारनपुर से पहुंचेंगे कलाकार
14 सितंबर को मेले के दूसरे दिन सांयकाल में भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। आतिशबाजी करने के लिए सहारनपुर से कलाकार आएंगे। शनिवार को कीर्तन के लिए भजन गायक पवन गोदियाल और कविता गोदियाल की ओर से भगवान का गुणगान किया जाएगा। रविवार को मेले के तीसरे दिन पुरानी अनाज मंडी से दोपहर 12:00 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। जो अंबाला शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई शाम को नौरंगराय सरोवर पर पहुंचेगी। जहां पर हिंडोलों को नौका विहार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed