फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaibhav dropped from KKR list, retained in top-15

Ambala News: केकेआर सूची से लुढ़का वैभव, टॉप-15 में बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav dropped from KKR list, retained in top-15
अंबाला। क्रिकेटर रिंकू सिंह की पांच गेंद पर पांच छक्के लगाकर मैच जिताने के बाद चर्चा में आई कोलकाता नाइट राइडर्स में अंबाला के वैभव अरोड़ा को देखने के लिए हर कोई बेताब है।
विज्ञापन


क्रिकेटर वैभव को इस साल टॉप 11 में अभी तक जगह नहीं मिली, लेकिन वह इंपैक्ट खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हैं। यह खिलाड़ी टॉप-15 की लिस्ट में होते हैं। अभी तक केकेआर के तीन मैच हुए और 11 अभी बाकी हैं। ऐसे में सभी को इंतजार है कि आखिर कब वैभव अरोड़ा भी मैच में खेलेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन कर अंबाला के साथ-साथ हरियाणा का नाम भी
विज्ञापन


रोशन करेंगे।

बता दें कि वैभव अरोड़ा और क्रिकेटर रिंकू सिंह एक साथ ही प्रैक्टिस में हैं और वैभव की गेंदबाजी के भी टीम के सभी खिलाड़ी दिवाने हैं। आईपीएल के इस सीजन में वैभव की 60 लाख रुपयों में बोली लगी है। इससे पहले 2022 में किंग्स इलेवन पंजाब ने वैभव को दो करोड़ में खरीदा था। वैभव को मैच में अपनी गेंदबाजी दिखाने का भी मौका मिला था और शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट भी चटकाए थे। जबकि 2021 में केकेआर की टीम ने ही पहली बार 20 लाख रुपये में खरीदा था। यहीं से वैभव के आईपीएल कॅरिअर शुरू हुआ। वैभव किन बुलंदियों को छुएंगे, यह आने वाला समय बताएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नेट प्रैक्टिस पर होता है बेहतरीन खिलाड़ियों से मुकाबला

भले ही वैभव को मैच में फिलहाल जगह नहीं मिल रही है, लेकिन टीम का हिस्सा है। इतना ही नहीं वह नेट प्रैक्टिस में टीम का अहम हिस्सा रहता है। देशभर के बेहतरीन खिलाड़ियों से सामना होता है और अच्छे अच्छे वैभव के गेंदबाजी में उलझ जाते हैं। बता दें कि वैभव एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है। पहले पिता गोपाल अरोड़ा का काम डेयरी चलाना है, लेकिन अब छोड़ दिया है। माता ममता अरोड़ा और छोटा भाई 22 वर्षीय नमन भी क्रिकेट की तैयारी कर रहा है।


क्रिकेट प्रेमी बोले- मौका मिले तो कम नहीं वैभव

अंबाला कैंट निवासी वैभव अरोड़ा के आईपीएल में भले ही तीसरा साल है, लेकिन टॉप-11 में पक्की जगह न पाने का मुख्य कारण मैच में जगह न मिलने का है। अभी तक केवल कुछ एक मैच में जगह मिली है और उसमें ही अपनी शानदार गेंदबाजी कर सबका दिल जीत लिया है। क्रिकेट रमन व सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वैभव सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में 6 मैच में 10 विकेट लेकर सिलेक्टर की नजर में आया था और तभी उसे आईपीएल में एंट्री मिली। वह बेहतरीन गेंदबाज है और ऑलराउंड भी। अगर उसे टॉप 11 में खिलाया जाए तो वो किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed