Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Urology service started in civil hospital, OPD will be regular

Ambala News: नागरिक अस्पताल में यूरोलॉजी सेवा शुरू, नियमित होगी ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Urology service started in civil hospital, OPD will be regular
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट की ओपीडी सेवाएं एक बार फिर शुरू हो गई है। यूरोलॉजिस्ट डॉ. हरप्रीत सिंह अब सप्ताह में तीन दिन अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। वे ओपीडी के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर में जरूरी सर्जरी भी करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि यूरोलॉजी चिकित्सा की एक विशिष्ट शाखा है, जो मूत्र मार्ग (किडनी, यूरीटर, ब्लेडर तथा पुरुषों की प्रजनन प्रणाली से जुड़ी बीमारियों के इलाज से संबंधित है। आम तौर पर जिन समस्याओं के लिए लोग यूरोलॉजिस्ट के पास जाते हैं, उनमें गुर्दे या मूत्राशय की पथरी,पेशाब में जलन या रुकावट, प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं, पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब आना या पेशाब रुकना, पुरुष बांझपन और यौन समस्याएं शामिल है। बताया कि इन बीमारियों का समय पर इलाज अत्यंत जरूरी है, नहीं तो ये गंभीर रूप ले सकती हैं।
विज्ञापन

कमरा नंबर 15 में लगेगी ओपीडी

सिटी नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. रेणु बेरी पजनी ने बताया कि यूरोलॉजी ओपीडी कमरा नंबर 15 में सप्ताह में हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी और शनिवार को आवश्यकतानुसार मरीजों की सर्जरी भी निर्धारित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि मरीजों को सभी जरूरी विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलें। यह सेवा मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed