Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   URMU warns of agitation

Ambala News: यूआरएमयू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 19 May 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 19 May 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
URMU warns of agitation
अंबाला छावनी के रेल विहार ​स्थित ऑडिटोरियम में यूआरएमयू के त्रिवार्षिक अधिवेशन के दौरान मौजूद न
अंबाला। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू ) के त्रिवार्षिक अधिवेशन के पहले ही दिन कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अंबाला में आयोजित इस अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा ने रेल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की 15 ज्वलंत मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो देशव्यापी रेल बचाओ कर्मचारी बचाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवेशन को संबोधित करते हुए एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को उजागर किया। इस महासम्मेलन में जम्मू, फिरोजपुर, दिल्ली, लखनऊ सहित कई मंडलों से हजारों रेल कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। बीसी शर्मा ने कहा कि रेल कर्मचारी का दिमाग तभी स्वस्थ रहेगा जब उसका बुढ़ापा सुरक्षित होगा। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। महामंत्री ने कोरोना काल में फ्रीज किए गए 30,000 पदों को सरेंडर करने के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने और नई भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा 8वें वेतन आयोग में 3.83 मल्टीप्लाई फैक्टर देने, फ्रीज डीए की 3 किस्तें जारी करने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed