फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Urban Bodies Minister Subhash Sudha gave instructions

Ambala News: शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Urban Bodies Minister Subhash Sudha gave instructions
अंबाला सिटी। अंबाला के सेक्टर 8 और 9 में सीवरेज से लेकर दूषित पेयजल की समस्या कोई नयी नहीं है। तीन साल से यहां के स्थानीय वाशिंदे इस समस्या को झेल रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का रवैया ढुलमुल ही रहा है। यही कारण है कि जब इस सेक्टर की समस्याएं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा के सामने आईं तो वह भी हैरान रह गए और जनस्वास्थ्य विभाग को काम करने की जिम्मेदारी दे दी। दरअसल सेक्टरवासियों ने शिकायत की थी कि सेक्टर 8 और 9 में सीवरेज का पानी घरों में बैक मारता है।
विज्ञापन

पिछले शहर में जलभराव होने के कारण तो सेक्टरवासियों के लिए बड़ी समस्या सामने आ खड़ी हुई थी। ऐसे में अब शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी है कि वह सेक्टर में कमियों की तलाश करे और उसका समाधान कराए। इसके लिए एचएसवीपी से स्टॉफ की आवश्यकता है तो वह भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पेयजल को लेकर भी परेशान हैं सेक्टरवासी
सेक्टरवासियों ने बताया कि ऐसा कोई महीना नहीं जाता है जब दूषित पेयजल न आए। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं। इसके लिए भी जनस्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी लगाई गई है ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके। सेक्टरवासियों ने गंदा पानी आने का कारण भी बताया, जिस पर अधिकारियों को गौर करना होगा।

नगर निगम और एचएसवीपी विभाग के बीच झूल रहे सेक्टर
अंबाला शहर और अंबाला कैंट में एचएसवीपी के सेक्टरों का बुरा हाल है। कहीं सड़कें खराब हैं तो कहीं सीवरेज की समस्या है। बारिश के दिनों में तो यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। नगर निगम और एचएसपीपी विभाग की इसमें कार्यप्रणाली ऐसी है कि एक दूसरे के पाले में गैंद डालते रहते हैं। इधर लोगों की समस्याएं जस की तस भी बनी रहती हैं। यही कारण है कि तीन-तीन साल से सेक्टर 8 व 9 के वाशिंदे काफी परेशान हैं। जबकि यह क्षेत्र पॉश इलाकों में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed